Tuesday, April 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

सरकारी CRS पोर्टल में बड़ी सेंधमारी? एक लाख से अधिक फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनने का बीजेपी नेता ने लगाया आरोप

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 21, 2026
in महाराष्ट्र

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. किरीट सोमैया ने सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) पोर्टल के माध्यम से बड़े पैमाने पर जन्म पंजीकरण घोटाले का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि नवंबर और दिसंबर 2025 के दौरान एक लाख से अधिक फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए.

पूर्व सांसद का आरोप है कि ये इंटर स्टेट रैकेट है और इस मामले में अब तक 10 पुलिस थानों में FIR दर्ज हो चुकी है, इसमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश भी शामिल है. उनका कहना है कि इस घोटाले में CRS पोर्टल पर साइबर अटैक, हैकिंग, डेटा से छेड़छाड़ और जालसाजी की गई. यह पोर्टल पूरे देश में आधिकारिक रूप से जन्म पंजीकरण के लिए उपयोग किया जाता है.

‘अंतरराष्ट्रीय स्तर का रैकेट’

उन्होंने इस पूरे मामले को ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर का रैकेट’ करार देते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया.उन्होंने कहा कि इस कथित फर्जीवाड़े के सिलसिले में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कम से कम 10 स्थानों पर FIR दर्ज की गई हैं. इनमें यवतमाल, परोला, सलोन (रायबरेली), पालिखमीपुर (अलीगढ़), हापुड़, दिबियापुर (औरैया), टांडा (हरदोई) और जलालपुर (जौनपुर) जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

‘CRS पोर्टल के डेटा में हेरफेर’

बीजेपी नेता ने दावा किया कि कई गांवों में जन्म प्रमाणपत्रों की संख्या वहां की वास्तविक जनसंख्या से कहीं अधिक पाई गई है. उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में मात्र 1,0001,500 की आबादी वाले गांवों में हजारों जन्म पंजीकरण दर्ज किए गए, जो बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले को अंजाम देने के लिए साल 2024 में बनाए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किया गया, जिनके जरिए 2025 के अंत में CRS पोर्टल के डेटा में हेरफेर किया गया.

‘कई लोग हो चुके गिरफ्तार’

किरीट सोमैया ने बताया कि बिहार में कुछ लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में पुलिस की जांच जारी है. उनका कहना है कि अलग-अलग राज्यों में सामने आए मामलों का तरीका एक जैसा है, जिससे यह एक संगठित नेटवर्क का मामला प्रतीत होता है.

उन्होंने यह भी कहा कि 99 प्रतिशत लाभार्थियों की उम्र 20 से 60 साल के बीच बताई जा रही है, जो जन्म पंजीकरण के मामलों में बेहद असामान्य है.साथ ही कई लाभार्थी उन गांवों या महाराष्ट्र के निवासी भी नहीं हैं, जहां उनके जन्म पंजीकरण दिखाए गए हैं. उन्होंने इसके तार अन्य राज्यों और पश्चिम बंगाल तक जुड़े होने की आशंका जताई है.

मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

पूर्व सांसद ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह के फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग पहचान पत्र, मतदान अधिकार और अन्य कानूनी लाभों के लिए किया जा सकता है.

‘कांग्रेस का काम आरोप लगाना’

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के दावोस में तस्वीरें खिंचवाने को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि कांग्रेस का काम आरोप लगाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि दावोस में क्या फ़ोटो खींचने गए है, तो क्या पार्टी को दिखाई नहीं दे रहा 14 हजार करोड़ से ज्यादा के एमओयू हुए हैं और लगातार ये एमओयू बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि 15 लाख नए रोजगार के नए अवसर बने हैं.

‘MNS देश को तोड़ने की भाषा बोलती है’

वहीं महाराष्ट्र में बिहार भवन को लेकर हो रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हों या देश के किसी भी हिस्से के लोग हैं ये देश सबका है. उन्होंने कहा कि बिहार भवन मुम्बई में बनेगा तो दिल्ली में भी महाराष्ट्र भवन बना है. उन्होंने कहा कि देश के और भी राज्यों में महाराष्ट्र भवन बना है. राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि MNS की सोच ही ऐसी है वो देश को तोड़ने की भाषा बोलती है.

Previous Post

भोपाल: STP के बगल से तालाब में मिल रहा लाखों गैलन गंदा पानी, निगम की लापरवाही से सेहत पर भारी

Next Post

भीख नहीं ‘बिजनेस’ कहिए! मांगीलाल के बाद अब इस महिला भिखारी के निकले करोड़ों, 2 मंजिला घर और जमीन देख पुलिस भी दंग

Related News

महाराष्ट्र

कौन हैं रघुवीर खेडकर? तमाशा लोक कला को पुनर्जीवित करने वाले महाराष्ट्र के वो कलाकार जिन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

January 25, 2026
महाराष्ट्र

प्रोफेसर की हत्या के पीछे की असली वजह क्या? मुंबई लोकल ट्रेन में हुए खूनी संघर्ष की इनसाइड स्टोरी

January 25, 2026
महाराष्ट्र

‘हरा कोई आतंकवादी शब्द नहीं…’ सहर शेख के समर्थन में उतरी AIMIM, BJP नेताओं को बताया गुंडा

January 25, 2026
महाराष्ट्र

मुंबई को नए मेयर के लिए करना होगा और इंतजार! टल गया चुनाव, जानें आखिर किस वजह से फंसा पेच?

January 24, 2026
महाराष्ट्र

High Court की फटकार के बाद झुकी सत्ता: मंत्री भरत गोगावले का बेटा करेगा सरेंडर, कोर्ट ने पूछा था- ‘क्या CM लाचार हैं?’

January 23, 2026
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में चला महिलाओं का जादू! 29 में से 15 नगर निगमों की कमान संभालेंगी महिला मेयर, देखें पूरी लिस्ट

January 22, 2026
Next Post

भीख नहीं 'बिजनेस' कहिए! मांगीलाल के बाद अब इस महिला भिखारी के निकले करोड़ों, 2 मंजिला घर और जमीन देख पुलिस भी दंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 0 9
Users Today : 53
Total Users : 16509
Views Today : 69
Total views : 29436
Who's Online : 0
Server Time : April 21, 2026 7:48 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.