रतलाम। शहर में चाइनीज मांझे की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते रह गई। कस्तूरबा नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाइक पर सवार एक बुजुर्ग चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि समय रहते उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए अपने हाथ से मांझा हटाया, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि इस दौरान उन्हें नाक, चेहरे और हाथ पर गहरे घाव आए।
जानकारी के अनुसार नेमीनाथ विहार निवासी घायल बुजुर्ग 60 वर्षीय इंदर पुत्र जमुनालाल शर्मा गुरुवार दोपहर राम मंदिर क्षेत्र से कस्तूरबा नगर मेन रोड होते हुए अपनी फर्नीचर की दुकान जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में आकर फंस गया। जैसे ही मांझा गले पर आया, इंदर शर्मा ने तत्काल अपने सीधे हाथ से डोर को पकड़कर हटाने का प्रयास किया।
इस दौरान मांझे की रगड़ से उनके अंगूठे, नाक, गाल और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं। नाक और आंख के नीचे करीब दो सेंटीमीटर का गहरा घाव हो गया।
संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वे नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों व परिचितों ने तत्काल उन्हें 80 फीट रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
चिकित्सकों ने दोनों घावों पर 4 से 5 टांके लगाए हैं। शर्मा ने बताया कि यदि वे समय रहते हाथ से मांझा नहीं हटाते, तो उनका गला कट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।
















Users Today : 6
Total Users : 16726
Views Today : 6
Total views : 29670
Who's Online : 0
Server Time : May 12, 2026 3:43 pm