Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

नौकरी के बदले ‘कॉम्प्रोमाइज’! ग्वालियर में नर्सिंग ऑफिसर से बदसलूकी, सीनियर डॉक्टर्स पर लगे गंभीर आरोप

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 29, 2025
in मध्यप्रदेश

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयरोग्य चिकित्सालय समूह में सीनियर डॉक्टर्स पर महिला नर्सिंग अधिकारी से शारीरीक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है. अस्पताल में काम करने वाली एक महिला नर्सिंग ऑफिसर ने अपने ही दो सीनियर डॉक्टरों पर छेड़छाड़, जातिगत अपमान और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि आरोपी डॉक्टर्स ने धमकी दी है कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसके साथ भी कोलकाता बलात्कार कांड जैसी घटना दोहराई जा सकती है.

पीड़िता की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने दोनों आरोपी डॉक्टरों नेफ्रोलॉजी के एचओडी डॉ. शिवम यादव और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. गिरजा शंकर गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, जातिगत अपमान और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

पीड़िता ने बताया कि वो 28 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे किसी ऑफिशियल काम के सिलसिले में डॉ. शिवम यादव के चेंबर में गई थीं. इसी दौरान डॉ. यादव ने कथित रूप से उसका हाथ पकड़ लिया और जातिगत टिप्पणी करते हुए अपमानजनक शब्द कहे.

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि डॉ. यादव ने कहा कि ‘अगर तुम्हें नौकरी करनी है तो कंप्रोमाइज करना पड़ेगा. नहीं तो हम तुम्हें ऐसी जगह फंसा देंगे जहां काम करना मुश्किल हो जाएगा. जहां चाहो शिकायत कर दो, तुम्हारे जैसी की कौन सुनेगा.’

डॉक्टर ने यह भी कहा कि ‘तुम डॉक्टर गिरजा शंकर को खुश रखो, वो तुम्हारे सुपरिंटेंडेंट हैं. वही करो जो वो कहें.’ इतना ही नहीं, हाथ छुड़ाने की कोशिश करने पर डॉ. शिवम यादव ने धमकी दी और कहा कि ‘कहीं ऐसा ना हो कि तुम्हारा नाम भी कोलकाता जैसी बलात्कार घटना में अखबारों में आ जाए.’

परिजनों को बताई आपबीती

घटना के बाद सदमे में आई पीड़िता ने यह पूरी बात अपने माता-पिता को बताई. इसके बाद परिजन उसे लेकर सीधे कंपू थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सीनियर डॉक्टरों को नोटिस जारी करने की तैयारी भी चल रही है.

अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप

घटना के सामने आने के बाद जयरोग्य अस्पताल समूह के विभागों में हड़कंप है. अस्पताल के कई कर्मचारियों और अधिकारियों में चर्चा का माहौल है. मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं.

पीड़िता बोली,’मुझे इंसाफ चाहिए.’ पीड़िता का कहना है कि उसने केवल अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है. उसने कहा, ‘मैंने किसी के साथ गलत नहीं किया. मुझे मेरी नौकरी और इज्जत बचानी है. मुझे इंसाफ चाहिए.’

Previous Post

सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला: दिल्ली में ‘आर्टिफिशियल रेन’ सिर्फ ड्रामेबाजी थी, क्लाउड सीडिंग हो ही नहीं सकती

Next Post

शाजापुर बस स्टैंड पर हमला: 15 से अधिक लोगों ने बस मालिक पर किया लाठी-डंडों से हमला, अस्पताल में भर्ती

Related News

ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
मध्यप्रदेश

‘हमेशा घूमते रहते हो…’ पिता की डांट से आहत 12वीं के छात्र ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव; मातम में बदली खुशियां

January 26, 2026
Next Post

शाजापुर बस स्टैंड पर हमला: 15 से अधिक लोगों ने बस मालिक पर किया लाठी-डंडों से हमला, अस्पताल में भर्ती

फॉलो करें

0 1 5 2 5 5
Users Today : 32
Total Users : 15255
Views Today : 39
Total views : 27950
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 4:10 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.