दिनांक 07.01.2026
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर देवास पुलिस की सख्त कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री पवन बागड़ी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है । उक्त कार्यवाही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने, आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की क्षति को रोकने के उद्देश्य से लगातार जिला देवास अन्तर्गत की जा रही है । अभियान के दौरान बिना वैध परमिट के संचालित 01 मैजिक वाहन,07 ऑटो/ई-रिक्शा एवं 01 बस के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले 02 बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई करते हुए उनके मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर जप्त किए गए तथा वाहनों में मूल (ओरिजिनल) साइलेंसर अनिवार्य रूप से लगवाए गए।
देवास पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी जाती है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
देवास पुलिस आम नागरिकों से देवास पुलिस अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, बिना परमिट एवं बिना मानक के वाहन न चलाएं तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाकर स्वयं, अपने परिवार एवं अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। थोड़ी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

















Users Today : 1
Total Users : 16555
Views Today : 1
Total views : 29496
Who's Online : 0
Server Time : April 27, 2026 7:09 am