Wednesday, April 29, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

टैक्स छूट मिलने में चूक, ग्वालियर में अफसरों की लापरवाही से लाभ गंवाया गया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 9, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

ग्वालियर। ईमानदारी से एडवांस संपत्तिकर भरकर छह प्रतिशत की छूट अगस्त माह तक लेने का मौका जनता से सरकारी सिस्टम ने छीन लिया। लोगों को एडवांस टैक्स में छह प्रतिशत की छूट का लाभ जून 2025 के बजाय अगस्त 2025 तक मिल सकता था। नीतिगत मामला होने के कारण परिषद को निर्णय करना था, लेकिन यह प्रस्ताव फाइलों में ही दबकर रह गया और दिसंबर माह में परिषद के पास पहुंच पाया।

विपक्ष ने खड़े किए सवाल

गुरुवार को परिषद की बैठक में जब एजेंडा में यह बिंदु आया, तो विपक्षी पार्षदों ने सवाल खड़े किए कि जनता से जुड़े इस मुद्दे को सदन तक आने में इतना समय कैसे लग गया। सभापति मनोज सिंह तोमर ने जब इस मामले में निगमायुक्त संघ प्रिय से पूछा, तो उन्होंने बताया कि जुलाई माह में एमआइसी ने संकल्प किया था और मैंने तभी इसे एजेंडा में शामिल कर अनुमोदन के लिए महापौर के पास भेजा था। जब अनुमोदन मिला, तब इसे परिषद को भेजा गया।

प्रस्ताव को लौटाना पड़ा

इसके बाद सभापति ने बैठक को 10 मिनट के लिए स्थगित कर पक्ष-विपक्ष के पार्षदों सहित अधिकारियों से मंत्रणा की कि जनता को कैसे इस छूट का लाभ मिल सकता है, लेकिन व्यवहारिक समस्याएं होने के कारण इस प्रस्ताव को लौटाना पड़ा। इसके साथ ही निगमायुक्त को निर्देश दिए गए कि आगे से समय से संकल्प भेजे जाएं। बता दें कि परिषद में चर्चा करने के लिए बिंदुओं को शामिल करने के बाद एजेंडा निगमायुक्त द्वारा तैयार कर महापौर को भेजा जाता है। महापौर द्वारा इसका अनुमोदन करने के बाद इसे परिषद में निर्णय के लिए भेजा जाता है। संपत्तिकर का यह बिंदु पांच माह लटका रहा। इसी से जिम्मेदारों का जनता के प्रति रवैया समझा जा सकता है, जबकि एक्ट में यह भी प्रविधान है कि यदि अनुमोदन मिलने में 10 दिन से अधिक का समय लगता है, तो निगमायुक्त इस बिंदु को सीधे परिषद की ओर अग्रेषित कर सकते थे।

बैठक में गोशाला के गोवंशों के खाद्य पदार्थ क्रय के लिए समयावृद्धि एवं वित्तीय स्वीकृति के बिंदु पर पार्षद ब्रजेश श्रीवास ने आरोप लगाए कि जानबूझकर टेंडर में ऐसी शर्तें रखी गई हैं कि एक ही ठेकेदार को काम मिले। गोशाला में गोवंश बदहाल स्थिति में हैं। पार्षदों ने यह भी मांग की कि इसकी जांच के लिए समिति बनाई जाए। वहीं पार्षद प्रीति परमार ने कहा कि ठहराव तो यह भी हुआ था कि सभी पार्षद महीने में एक बार गोशाला में जाकर सेवा करेंगे, लेकिन उसका किसी पार्षद ने ख्याल नहीं रखा। इस मुद्दे पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी, तो सभापति ने बैठक को 12 जनवरी दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

नामकरण पर हुई बहस, एक जैसे प्रस्तावों की निगमायुक्त करेंगे जांच

नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक तीन लूटपुरा का नाम परिवर्तित कर इंदिरा नगर करने सहित विभिन्न नामकरण के बिंदु भी एजेंडा में शामिल थे, जिस पर चर्चा शुरू हुई। विपक्षी पार्षद देवेंद्र राठौर ने कहा कि इंदिरा नगर के बजाय इसका नाम पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. देवेंद्र सिंह तोमर के नाम पर किया जाए। नामकरण को लेकर पहले से ही महापौर ने कमेटी बनाई है और महापुरुषों के नाम पर कई मार्गों व इमारतों के नामकरण पूर्व में हो चुके हैं। इससे विवाद की स्थिति बनेगी, क्योंकि एमआइसी ने जुलाई 2025 में कई ऐसी सड़कों के नामकरण कर दिए थे जिनको लेकर परिषद से ठहराव पास हुए थे। एजेंडा में यह बिंदु जुड़ कैसे गए। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि महापौर की ओर से संकल्प जोड़े गए थे।

सभापति ने फिर पूछा कि क्या संकल्पों से आयुक्त सहमत हैं, क्योंकि निगम के ही अधिकारी परिषद द्वारा किए गए नामकरण की पट्टिका व बोर्ड लगाने के लिए टेंडर कर चुके हैं। इस पर निगमायुक्त ने जवाब दिया कि अंतिम निर्णय परिषद को लेना है। सत्ता पक्ष की ओर से अवधेश कौरव ने मांग की कि जिन सड़कों का महापुरुषों के नाम पर नामकरण हो चुका है, उन्हें छोड़कर बाकी को स्वीकृत कर दिया जाए। इस पर सभापति ने आसंदी से आदेश किया कि सभी बिंदु एक जैसे ही हैं। निगमायुक्त उक्त प्रस्तावों की जांच कर पुनः भिजवाएं, जिससे चर्चा कर निर्णय लिए जा सकें एवं और भी ऐसे प्रस्ताव हैं तो उनको जांच कर शामिल करें।

शिकायत को लेकर धरने पर बैठे पार्षद

संपत्तिकर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान ग्रामीण वार्ड के पार्षद मनोज यादव ने कहा कि ग्रामीण वार्ड फिलहाल नगर निगम में जुड़े हुए हैं, लेकिन वहां वर्ष 2014 से टैक्स मांगा जा रहा है। मैंने एक आदमी को टैक्स जमा करने के लिए भेजा, तो उससे टीसी धर्मेंद्र सोनी का विवाद हुआ। इसके बाद उस पर एफआइआर दर्ज करा दी गई। मेरे खिलाफ भी एसपी ऑफिस में आवेदन दिया। ऐसे में टीसी पर कार्रवाई की जाए।

हालांकि निगमायुक्त ने सभापति को बताया कि टीसी को वार्ड से हटा दिया गया था, लेकिन पार्षद नहीं माने और धरने पर बैठ गए। महापौर ने भी कार्रवाई की बात कही, तो सभापति ने निगमायुक्त को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Previous Post

पुलिसकर्मियों ने ट्रांसफर का पालन नहीं किया, भोपाल में अधिकारी बार-बार आदेश जारी करने पर मजबूर

Next Post

हर 8 मिनट में एक महिला की जान जाती है सर्वाइकल कैंसर से, वैक्सीन दे सकती है सुरक्षा

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

हर 8 मिनट में एक महिला की जान जाती है सर्वाइकल कैंसर से, वैक्सीन दे सकती है सुरक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 7 2
Users Today : 7
Total Users : 16572
Views Today : 7
Total views : 29513
Who's Online : 0
Server Time : April 29, 2026 5:54 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.