Sunday, November 15, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में ट्रैफिक साथी ऐप की पहली कार्रवाई! शिकायत पर नो-एंट्री में घुसा डम्पर जब्त अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस, बाल मेले में दिखाई प्रतिभा – IHRCT उ... बाल दिवस पर IHRCT की अनूठी पहल – ग्वारीघाट में जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान बाल दिवस पर महाराज इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 70 बच्चों एवं स्कूल स्टाफ की हु... छिंदवाड़ा की डॉ. सपना साहू करेंगी थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व, मिसेस हेरिटेज इंटरनेशनल में दिखा... मध्य प्रदेश न्यूज़: आदिवासियों के लिए बड़े ऐलान, सांदीपनि विद्यालय और छात्रावासों के निर्माण का हुआ ... शंघाई सहयोग संगठन के संवाद मंच में हिस्सा लेगा पाकिस्तान, पर्यावरण मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व सॉफ्टबैंक की बिकवाली के बावजूद मीशो के शेयरों पर दुनिया भर के दिग्गज फंड्स ने जताया भरोसा खेल न्यूज़: भारत ने रचा इतिहास, अंडर-19 लेवल का सबसे बड़ा रन चेज कर बना एशिया कप चैंपियन इंदौर: नशे का विरोध करना पड़ा भारी, घर के गेट पर महिला से बेरहमी से मारपीट, CCTV वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश में SDM और DSP बनने का सुनहरा मौका, राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी; यहाँ से करें आवेदन

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 18, 2026
in भोपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के जरिये कुल 155 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम), डिप्टी सुप्रिंटेंडेंट आफ पुलिस (डीएसपी) सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के क्लास- 1, 2, 3 सेवा के पद शामिल हैं।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जो नौ फरवरी तक चलेगी और अभ्यर्थी लेट फीस के साथ 16 फरवरी तक फार्म भर सकते हैं। इसके तहत राज्य प्रशासनिक सेवा व वन सेवा के लिए प्रांरभिक परीक्षा 26 अप्रैल (रविवार) आयोजित हो सकती है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। इस बार प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विवि या शैक्षणिक संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वन सेवा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों ने विज्ञान/इंजीनियरिंग/तकनीकी की किसी भी ब्रांच से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

  • 21 वर्ष से 33 वर्ष (वर्दीधारी)
  • 21 से 40 वर्ष (गैर वर्दीधारी)

परीक्षा शुल्क

  • सामान्य वर्ग/अन्य राज्य के अभ्यर्थी 500 रुपये
  • एससी/एससी/ओबीसी/दिव्यांग 250 रुपये

ऐसे करें आवेदन

एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। स्टेट सर्विस एग्जाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फार्म भरें। शुल्क जमा कर फार्म सबमिट करें।

परीक्षा विशेषज्ञ अभिषेक खरे ने बताया, एक साथ करेंगे तीनों चरणों की तैयारी

प्रारंभिक परीक्षा के लिए

  • अभ्यर्थी सिलेबस को ध्यानपूर्वक समझकर पढ़ाई शुरू करें।
  • सीमित पुस्तकों से बार-बार अध्ययन और रिवीजन करें।
  • रोजाना 50-100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करें।
  • समसामयिक घटनाओं, विशेषकर मप्र से जुड़ी खबरों, योजनाओं और रिपोर्टों पर विशेष ध्यान दें।
  • मॉक टेस्ट को गंभीरता से लें और हर टेस्ट के बाद उसका विश्लेषण अवश्य करें।

मुख्य परीक्षा के लिए

  • रोज उत्तर लेखन का अभ्यास करें।
  • उत्तर में भूमिका, तथ्यात्मक विवेचना और संतुलित निष्कर्ष शामिल करें।
  • सरकारी योजनाओं, संवैधानिक प्रावधानों और समसामयिक उदाहरणों का उपयोग करें।
  • भूगोल और अर्थव्यवस्था जैसे विषयों में डायग्राम और फ्लोचार्ट का प्रयोग लाभदायक होता है।
  • समय प्रबंधन का ध्यान रखें, इसका अभ्यास अनिवार्य है।

साक्षात्कार के लिए

  • अपने शैक्षणिक विषय, गृह जिला, रुचियों और पृष्ठभूमि की अच्छी तैयारी रखें।
  • समसामयिक मुद्दों पर संतुलित और सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।
  • आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट और सरल भाषा में उत्तर दें।
  • मॉक इंटरव्यू से स्वयं का आकलन करें।
  • किसी प्रश्न का उत्तर न आने पर संयम बनाए।
  • नियमित अध्ययन, अनुशासन और धैर्य ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
Previous Post

इंदौर का भिखारी निकला ‘धनकुबेर’, 3 मकान और लग्जरी कार का है मालिक; व्यापारियों को ब्याज पर देता था पैसा

Next Post

सीहोर में महाजाम! एक तरफ भीम आर्मी का आंदोलन, दूसरी ओर वन-वे सड़क; घंटों फंसे रहे वाहन चालक

Related News

भोपाल

राहुल गांधी की चाय पार्टी में दिग्विजय सिंह से गर्मजोशी भरी मुलाकात, ‘पंजाबी स्टाइल हैंडशैक’ के निकाले जा रहे सियासी मायने

November 14, 2026
भोपाल

महाकुंभ फेम साध्वी हर्षानंद गिरी की बढ़ी मुश्किलें, AI से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की शिकायत

November 13, 2026
भोपाल

40 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग में चल रहा अवैध कार बाजार, ठेका निरस्त होने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

November 13, 2026
भोपाल

उज्जैन मंडी में मुहूर्त नीलामी का आगाज: डॉलर चना 21,113 और सोयाबीन 9,001 रुपये क्विंटल बिका, किसानों में खुशी की लहर

November 13, 2026
भोपाल

भोपाल में संपन्न हुई 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप: सीएम मोहन यादव ने खिलाड़ियों के जज्बे को किया सलाम

November 13, 2026
भोपाल

भोपाल में बड़ा हंगामा: ऐशबाग जनता क्वार्टर खाली कराने के विरोध में 5 महिलाओं ने खाया जहर, मची अफरा-तफरी

November 13, 2026
Next Post

सीहोर में महाजाम! एक तरफ भीम आर्मी का आंदोलन, दूसरी ओर वन-वे सड़क; घंटों फंसे रहे वाहन चालक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)