Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश...

फीस मनमानी पर ग्वालियर प्रशासन सख्त, प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्रवाई

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 2, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

ग्वालियर। शहर के निजी स्कूलों द्वारा फीस और अन्य शुल्कों को लेकर की जाने वाली मनमानी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस बार कमर कस ली है। नए साल में उन स्कूलों पर कार्रवाई होगी, जिन्होंने पोर्टल पर फीस स्ट्रक्चर अपलोड नहीं किया है और हार्ड कापी शिक्षा कार्यालय में जमा नहीं कराई है। यहां बता दें कि 31 दिसंबर तक पोर्टल पर प्राइवेट स्कूलों को अपना फीस स्ट्रक्चर लोड करना था। इसके बाद हार्ड कॉपी जिला शिक्षा विभाग में जमा करानी थी।

लोक शिक्षण विभाग के पोर्टल पर सभी प्राइवेट स्कूलों को अपना फीस स्ट्रक्चर 31 दिसंबर तक लोड करना था। शहर के करीब 10 से 15 प्रतिशत स्कूल ऐसे भी हैं जिन्होंने आखिरी तारीख तक पोर्टल पर फीस अपलोड नहीं की है। विभाग पोर्टल पर प्राइवेट स्कूलों से फीस स्ट्रक्चर इसलिए लोड कराता है जिससे अभिभावकों को आसानी से पता चल जाए कि किस स्कूल की किस कक्षा की फीस कितनी है। साथ ही जिन पालकों के बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं तो उनकी आगामी कक्षा की फीस कितनी है और स्कूल ने पिछले साल की तुलना में कितनी फीस बढ़ाई है।

पहली बार हार्ड कॉपी जमा कराने का नियम

शिक्षा विभाग ने इस बार एक बड़ा बदलाव किया है। अभी तक स्कूल केवल पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की खानापूर्ति करते थे, लेकिन इस साल पहली बार पोर्टल के साथ-साथ हार्ड कापी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। प्रशासन को ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्कूल पोर्टल पर जानकारी अधूरी छोड़ देते हैं या तकनीकी बहाने बनाकर विवरण अपलोड ही नहीं करते। इससे पालकों को पोर्टल पर फीस की सही जानकारी नहीं मिल पाती और स्कूल प्रबंधन अपनी मर्जी से फीस वसूलते हैं। अब हार्ड कापी जमा होने से विभाग के पास भौतिक रिकार्ड रहेगा, जिससे किसी भी विसंगति पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

इन स्कूलों ने हार्ड कॉपी भी जमा कराई

अभी तक ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्यपुरम, सेंट्रल अकेडमी स्कूल आदित्यपुरम, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल शिवपुरी लिंक रोड एवं द सिंधिया स्कूल फोर्ट द्वारा विद्यालय के शुल्क, गणवेश व पुस्तकों की जानकारी अपलोड कर इसकी हार्ड कापी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराई गई है। इसके साथ ही जिन स्कूलों के स्वयं के पोर्टल हैं, उन पर भी यही फीस दिखाना होगी।

नए साल में शुरू होगा एक्शन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 31 दिसंबर की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। तीन-चार दिन बाद डेटा का मिलान किया जाएगा। जिन स्कूलों ने फीस की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है या हार्ड कापी जमा करने में कोताही बरती है, उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

चार-पांच स्कूलों ने पोर्टल पर अपलोड की जानकारी

प्राइवेट स्कूलों के लिए पोर्टल पर जानकारी देने के लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख थी। अभी चार पांच स्कूलों ने अपनी जानकारी पोर्टल पर तो अपलोड की है। साथ ही कार्यालय में भी कापी जमा करा दी है। एक दो दिन का समय स्कूलों को और दिया जा रहा है। इसके बाद पोर्टल पर व कार्यालय में फीस की जानकारी नहीं देने वाले स्कूलों को नोटिस दिया जाएगा। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

राहुल गांधी का हमला: इंदौर में लोगों को पानी नहीं, जहर दिया, BJP नेता घमंडी

Next Post

ड्यूटी से लौटे प्रधान आरक्षक ने खाया जहर, टीकमगढ़ कोतवाली में शोक का माहौल

Related News

देवास

ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु थानों पर खड़ी

September 21, 2026
बागली

डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

September 21, 2026
उज्जैन

देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती

September 21, 2026
जबलपुर

जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

September 20, 2026
देवास

देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

September 20, 2026
Next Post

ड्यूटी से लौटे प्रधान आरक्षक ने खाया जहर, टीकमगढ़ कोतवाली में शोक का माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)