Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

ड्रोन के जरिए भारत भेजी हेरोइन पकड़ी गई, पाकिस्तान की हरकत असफल, तीन तस्कर अरेस्ट

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 3, 2026
in राजस्थान

राजस्थान के श्रीगंगानगर में हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी अमृता दुहन के निर्देशन में रावला पुलिस ने बीएसएफ के सहयोग से कार्रवाई करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये की 4 किलो 88 ग्राम हेरोइन बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चाइना मेड ड्रोन भी जब्त किया गया है.

दरअसल, शुक्रवार को घडसाना में एसपी अमृता दुहन ने बताया कि रावला भारत और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे गांव के मुखबिरों से हेरोइन तस्करी की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलने के बाद रावला पुलिस ने एडिशन एसपी रामेश्वर लाल और डीएससी प्रशांत कौशिक के निर्देशन में क्षेत्र में नाकाबंदी कर गश्त शुरू कर दी. गश्त के दौरान गांव 15 केएनडी के पास हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले में अनूपगढ़ के गांव 10 के रहने वाले जगनदीप सिंह, डबली राठान हनुमानगढ़ के रहने वाले नीटू सिंह और घडसाना के चक 4 एसटीआर निवासी सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

पाकिस्तान से आई थी हेरोइन

एसपी अमृता दुहन ने बताया 1 जनवरी को पुलिस टीम गश्त पर थी. रावला थाना क्षेत्र के 15 केएनडी पुलिया के पास नहर किनारे तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखे. उनके पास एक प्लास्टिक का कट्टा था. पुलिस की गाड़ी देखकर वह भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद तलाशी में उनके पास से 4 किलो 88 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद हुआ. जांच में पता चला कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाई गई थी.

पुलिस ने मौके से डीजीआई (DJI) कंपनी का ड्रोन भी जब्त किया है. साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूपगढ़ के रहने वाले 26 साल के जगनदीप सिंह उर्फ लब्बू सिंह, 21 साल के डबली राठान हनुमानगढ़ के रहने वाले नीटू सिंह उर्फ रवनीत सिंह, घड़साना के रहने वाले 27 साल के सतपाल सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन 29-30 दिसंबर की रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में मंगवाई गई थी.

तीनों आरोपियों ने छुपा रखी थी हेरोइन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने अपने पास हेरोइन छिपाकर रखी थी. उन्होंने बताया कि जगनदीप सिंह के पास 1019 ग्राम, नीटू सिंह के पास 2048 ग्राम और सतपाल सिंह के पास से 1021 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. वहीं, सतपाल के प्लास्टिक बैग में ड्रोन भी मिला. बरामद किए गए ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से हेरोइन लाने में किया गया था. पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है. उनके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

एसपी ने बताया कि रावला पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है. गश्त के दौरान पुलिस ने 31 दिसंबर को इन्हीं तीनों आरोपियों को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के बाद तीनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया था. जमानत पर छोड़ने के बाद पुलिस को इनपुट मिला था कि भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से हेरोइन तस्करी होने की संभावना है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय हो गई थी.

अन्य सुरक्षा एंजेसियां हुईं अलर्ट

एसपी ने बताया कि पुलिस ने भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर इन तीनों आरोपियों को भारी मात्रा में हेरोइन और एक ड्रोन सहित गिरफ्तार कर लिया है. रावला में बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. सीमा पर ड्रोन से तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है. एसपी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी सर्च अभियान चला रही हैं और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी भी की गई है.

Previous Post

ताजमहल मुफ्त देखने का मौका, आगरा में अगले 3 दिनों तक बिना टिकट प्रवेश

Next Post

इंदौर के भागीरथपुरा में पानी के लिए अनाउंसमेंट: 15 मिनट उबालकर छानकर पीएं

Related News

राजस्थान

घर लौट रहा था JEE छात्र, लेकिन रास्ते में ही खत्म कर ली जिंदगी; कोटा रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

January 26, 2026
राजस्थान

स्टील उद्योग के गौरव को बढ़ाया हर्षवर्धन राजेन्द्र मित्तल ने जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का बेस्ट सेलर अवार्ड

January 20, 2026
राजस्थान

वन्यजीवन की खुशी: सज्जनगढ़ में भेड़ियों के 12 शावकों का जन्म

January 14, 2026
राजस्थान

प्रेमिका का मैसेज देख डिप्रेशन में गया प्रेमी, सुसाइड, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा

January 13, 2026
राजस्थान

कोटा में भयानक सड़क हादसा, कंटेनर पलटा और दो महिलाओं की मौत

December 24, 2025
राजस्थान

जालौर: पंचायत का 15 गांव की महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, कारण सुनेरले

December 23, 2025
Next Post

इंदौर के भागीरथपुरा में पानी के लिए अनाउंसमेंट: 15 मिनट उबालकर छानकर पीएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 8
Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:13 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.