देवास। शहर में शुक्रवार को ग्यारस पर निकले माँ नवदुर्गा विसर्जन चल समारोह में एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। न्यू देवास निवासी रेखा पति ओमप्रकाश मालवीय ने बताया कि वो माताजी का विसर्जन चल समारोह देखने के लिए गई थी। इस दौरान से खेड़ापति मारुति मंदिर से पुराने कलेक्टर कार्यालय के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। जिसकी कीमत आज के समय में लगभग 50 हजार रुपए है। महिला ने मंगलसूत्र विगत 2 वर्ष पहले लिया था, जिसे उसके पास बिल भी है। महिला का आरोप है कि वो मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत को लेकर थाना कोतवाली में आवेदन देने पहुंची थी, पुलिस द्वारा शिकायत तो दर्ज कर ली गई, लेकिन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। महिला ने बताया कि थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर यह घटना घटी हुई है। यदि शीघ्र कार्यवाही के साथ आरोपी नही पकडे जाते है तो पीडि़त महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर शीघ्र पकड़े जाने की मांग करेगी।















Users Today : 33
Total Users : 19475
Views Today : 34
Total views : 32929
Who's Online : 0
Server Time : August 26, 2026 7:06 pm