Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

इंदौर के MGM कॉलेज में सीनियर्स ने रैंगिंग जारी रखी: शराब पिलाई, डांस करवाया, मारपीट

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 22, 2025
in इंदौर

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है. कॉलेज के 2025 बैच के जूनियर छात्रों ने 2024 बैच के सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में खास बात यह रही कि जूनियर छात्रों ने पहली बार सीधे नेशनल एंटी रैगिंग कमेटी में शिकायत करने के बजाय कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

शिकायत पत्र में जूनियर छात्रों ने आरोप लगाया है कि सीनियर छात्र उन्हें जबरन अपने फ्लैट पर बुलाते हैं, जहां शराब पिलाकर डांस करने के लिए मजबूर किया जाता है. छात्रों का कहना है कि अगर कोई जूनियर इस तरह की एक्टिविटी में शामिल होने से इनकार करता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, मारपीट की जाती है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. शिकायत में यह भी बताया गया कि सीनियर छात्र ने डर और दबाव का माहौल बनाते हैं, जिससे जूनियर खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे थे.

भेदभाव और रैगिंग के आरोप

इसके अलावा, कुछ छात्रों ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी के दौरान भी भेदभाव और रैगिंग के आरोप लगाए हैं. शिकायत के मुताबिक क्रिकेट मैच के दौरान जूनियर छात्रों से सिर्फ घंटों तक फील्डिंग करवाई जाती है, जबकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया जाता. लंबे समय तक फील्डिंग करवाने के बावजूद उन्हें खेल में बराबरी का अवसर नहीं दिया जाता, जिससे जूनियर छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होना पड़ता है.

जूनियर छात्रों ने शिकायती पत्र में साफतौर पर सीनियर छात्रों की पहचान भी बताई है, जिन पर रैगिंग के आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार विवरण देते हुए कॉलेज प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और नए छात्रों को सुरक्षित माहौल मिल सके. मामले की जानकारी मिलने के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद धनेरिया ने तुरंत जांच के आदेश दिए.

एक महीने में दूसरी बार शिकायत

डीन के मुताबिक शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जांच के तहत जूनियर और सीनियर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं. बयान के दौरान जूनियर छात्रों ने रैगिंग करने वाले सीनियर छात्रों की पहचान करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी. इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी रैगिंग के मामले सामने आ चुके हैं, जिसके चलते कॉलेज की इमेज पर सवाल उठते रहे हैं.

कुछ दिन पहले ही जूनियर छात्रों ने शिकायत देते हुए बताया कि सीनियर छात्रों ने उन्हें फ्लैट पर बुलाया और मारपीट की. उन पर शराब और सिगरेट पीने के लिए दबाव भी बनाया. जूनियर छात्रों ने आरोप लगाया था कि तीन घंटे उन्हें बंधक बनाए रखा गया. चार सीनियर को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद छात्र सुधर नहीं रहे हैं. इस तरह एक महीने में दूसरी बार रैंगिंग का मामला सामना आया है. प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि कॉलेज में रैगिंग जैसी कुप्रथा को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

Previous Post

मध्य प्रदेश साइबर पुलिस का चेतावनी संदेश, 68 करोड़ अकाउंट्स के लीक होने की आशंका

Next Post

निकाय चुनाव में BJP की जीत, पर एक परिवार के लिए बड़ा झटका

Related News

इंदौर

🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦

February 25, 2026
इंदौर

🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

February 8, 2026
इंदौर

इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

February 6, 2026
इंदौर

33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई

February 3, 2026
इंदौर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

February 3, 2026
इंदौर

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: महिला की हत्या कर कपड़े बदल कर भागे आरोपी, पुलिस को चकमा देने की शातिराना चाल सीसीटीवी में कैद

January 26, 2026
Next Post

निकाय चुनाव में BJP की जीत, पर एक परिवार के लिए बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 1
Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:39 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.