Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

दहेज के लिए बहू को दिया ‘स्लो पॉइज़न’! ससुराल वालों ने 1 करोड़ कैश और कार की डिमांड पूरी न होने पर ली जान

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 23, 2025
in उत्तराखंड

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक विवाहिता को दवाइयां देकर मौत के घाट उतारने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि ससुराल पक्ष एक करोड़ रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर बहू को लगातार प्रताड़ित करता था. हालत बिगड़ने पर जब विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने पाया कि उसे जानलेवा दवाईयां दी गई थीं. मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है. यहां के रहने वाले बलराम अग्रवाल ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी ज्योति अग्रवाल का विवाह 22 अप्रैल 2023 को दीपांशु मित्तल निवासी प्रतापपुर, नानकमत्ता के साथ बड़ी धूमधाम से किया गया था.

शादी में परिवार ने हैसियत के अनुसार 51 लाख रुपये नकद, एक इनोवा कार, करीब 15 लाख के जेवरात और गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन विवाह के कुछ माह बाद ही पति दीपांशु मित्तल, सास इंदु मित्तल, ससुर सुनील मित्तल, ननद डॉ. दिव्यांशी मित्तल और जेठ हिमांशु मित्तल द्वारा एक करोड़ रुपये और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जाने लगी.

बेटी होने पर ताने और जबरन गर्भपात

शिकायत कर्ता ने बताया कि शादी के बाद ज्योति ने एक बेटी को जन्म दिया. इसके बाद ससुराल पक्ष उसे ‘बेटा न होने’ का ताना देने लगा. आरोप है कि जब ज्योति दोबारा गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने अवैध लिंग परीक्षण कराया, और बेटी होने की संभावना जानकर जबरन गर्भपात करवा दिया. गर्भपात के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई.

नशा करने का झूठा आरोप

बलराम अग्रवाल के अनुसार, 4 जुलाई 2025 को ससुराल पक्ष ने फोन कर बताया कि ज्योति ‘नशा करती है’ और उसे नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र ले जाया जा रहा है. पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी, सुलझी हुई और संस्कारी थी- ऐसे आरोप असंभव थे. जब बेटी को नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि ज्योति नशा नहीं करती थी, बल्कि उसे गलत दवाइयां देने से ब्रेन ब्लीडिंग हुई है. इसके बाद 11 जुलाई को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

ननद पर लगा साजिश रचने का आरोप

मृतका की ननद डॉ. दिव्यांशी गोयल, जो रुद्रपुर जिला अस्पताल में कार्यरत हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने ही गर्भपात कराने की साजिश रची थी. मायके पक्ष का कहना है कि ससुराली लगातार बेटी की बीमारी को ‘मनोवैज्ञानिक समस्या’ बताकर उन्हें गुमराह करते रहे, जबकि सच्चाई छिपाई गई.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले में तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, ननद और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या, लिंग परीक्षण और गर्भपात संबंधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला दहेज मांग और लिंग परीक्षण की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Previous Post

मुकेश सहनी का ऐलान: ‘तेजस्वी के साथ मिलकर खाएंगे मछली, बिहार से बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देंगे’

Next Post

पॉल्यूशन से जंग: दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

Related News

उत्तराखंड

अल्मोड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में, 7 की दर्दनाक मौत

December 30, 2025
उत्तराखंड

केवड़िया में दिखेगी देवभूमि की झलक: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने प्रदर्शित होगी उत्तराखंड की मनमोहक झांकी

October 29, 2025
उत्तराखंड

शर्मनाक घटना: रामनगर में गोमांस के संदेह में ड्राइवर पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी तोड़कर फैलाई दहशत

October 24, 2025
उत्तराखंड

गंगा की मर्यादा भंग! महिला ने बिकनी में लगाई डुबकी, धार्मिक भावनाएं आहत होने पर मचा हंगामा

October 23, 2025
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजी घाटी

October 23, 2025
उत्तराखंड

जनसंपर्क का महाकुंभ: देहरादून में लगेगा पीआर दिग्गजों का जमावड़ा! सांसद नरेश बंसल ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन $2025$ के ब्रोशर का विमोचन

October 22, 2025
Next Post

पॉल्यूशन से जंग: दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

फॉलो करें

0 1 5 2 5 3
Users Today : 30
Total Users : 15253
Views Today : 37
Total views : 27948
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 2:21 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.