इंदौर: जब भी इंदौर की बात होती तो केवल खाने-पीने की नहीं बल्कि यहां के खास बाज़ारों का भी जिक्र उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है. ऐसा ही एक बाजार है रानीपुरा जिसे महिलाओं के दिल की धड़कन भी कहा जा सकता है क्योंकि यह मध्य भारत का सबसे बड़ा कॉस्मेटिक हब और घरेलू सामान का बाजार है. रानीपुरा मार्केट से केवल ग्राहक नहीं बल्कि आसपास के बड़े-बड़े व्यापारी भी यही से खरीदारी करते हैं.
25 साल से यहां कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे ब्यूटी ब्लिस के अनिल भाटी ने बताया कि यह इंदौर के सबसे पुराने बाजारों में से एक है इसकी खासियत है कि यह रेलवे स्टेशन से एकदम नजदीक है जबकि यहां मिलने वाले सामान का दाम इतना कम होता है कि सभी की पहली प्राथमिकता यही बाजार बन जाता है जो ग्राहकों के साथ ही छोटे व्यापारियों के लिए इसे सबसे सुगम बनाता है. यहाँ के कई बड़े व्यापारी सीधे चीन, मुंबई और राजकोट से माल मंगवाते हैं. जो चीज़ सामान्य बाजार में MRP के आसपास मिलती है वहीं यहां 40 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिल जाती है.
सैलून या ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते
ये कॉस्मेटिक का सबसे बड़ा हब है अगर आप सैलून या ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हैं, तो आपको कैंची से लेकर हाई-एंड फेशियल मशीन तक सब कुछ 500 मीटर के दायरे में मिल जाएगा वो भी उचित दाम पर. यहां एक ही जगह केवल कॉस्मेटिक की ही करीब 300 दुकानें हैं कांपिटीशन की वजह से ग्राहकों का फायदा होता है. चूड़ियां, बिंदी, नेल पॉलिश मेकअप किट और इमिटेंट ज्वेलरी यह आपको कौड़ियों के भाव मिल जाएगी. यहां ब्रांडेड प्रोडक्ट्स पर भी अच्छी छूट मिलती है और फर्स्ट कॉपी या लोकल प्रोडक्ट्स तो असली से कईं गुना सस्ते मिलते हैं.
सकरी गलियों में कई होलसेल व्यापारी
केवल कॉस्मेटिक ही नहीं इमिटेड ज्वेलरी का भी यह बहुत बड़ा मार्केट है जहां एक ही जगह करीब 500 दुकान है वही प्लास्टिक और छोटे-मोटे घरेलू आइटम्स की मिलाकर हजार से ज्यादा दुकानें एक ही जगह पर है. सकरी गलियों में कई होलसेल व्यापारी है यही वजह है कि महाराष्ट्र राजस्थान छत्तीसगढ़ तक यहीं से माल जाता है.
रानीपुरा बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं
हालांकि कॉस्मेटिक बाजार में डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स की भी भरमार है इसलिए आपको बारीकी से यहां सामान खरीदने की जरूरत होती है भले यह मार्केट सस्ता है लेकिन मूल भाव करने पर आपका अच्छा मुनाफा हो सकता है, शादी और त्योहारों के समय रानीपुरा बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं होती.
















Users Today : 28
Total Users : 15251
Views Today : 35
Total views : 27946
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 1:30 pm