छतरपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को छतरपुर शहर के बगौता इलाके में शिवहरे परिवार के घर छापा मारा। यह कार्रवाई जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की गई।
भोपाल से आई ईडी की पांच सदस्यीय टीम सुबह चार पुलिसकर्मियों के साथ स्वर्गीय देवीदीन शिवहरे के निवास पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घर सागर-कानपुर रोड पर बगौता तिराहे के पास स्थित है।
छापेमारी के दौरान ईडी टीम के साथ आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने संबंधित बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराई।
परिवार का ठेकेदारी और जमीन कारोबार से जुड़ाव
जांच जिन लोगों को केंद्र में रखकर की जा रही है, उनमें अनंतराम शिवहरे और मुकेश शिवहरे शामिल हैं। अनंतराम पहले नल फिटिंग के ठेकेदार रहे हैं, जबकि मुकेश शिवहरे पन्ना में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उनकी पत्नी डॉ. सोनल शिवहरे वर्तमान में ईसानगर में पदस्थ हैं।
प्रॉपर्टी और ठेकेदारी से जुड़ा परिवार
ईडी की टीम जिन लोगों के खिलाफ जांच कर रही है वह शिवहरे परिवार है। यह परिवार ठेकेदारी के साथ जमीन खरीदने-बेचने के बिजनेस में जुड़ा है। जांच एजेंसी को शक है कि कुछ ट्रांजेक्शन संदिग्ध है। इसी को लेकर डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं। जांच के केंद्र में अनंतराम शिवहरे और मुकेश शिवहरे शामिल हैं। अनंतराम पहले नल फिटिंग के ठेकेदार रहे हैं। वहीं, मुकेश शिवहरे पन्ना में सब इंजीनियर के पद पर रह चुके हैं।
थाना प्रभारी ने की पुष्टि
सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने भी ईडी की इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है और पुलिस टीम सहयोग के लिए मौके पर मौजूद रही।










Users Today : 3
Total Users : 15226
Views Today : 3
Total views : 27914
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:15 am