Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

जय श्री महाकाल! बाबा के आंगन में उमड़ा वासंती उल्लास, वसन्त पंचमी पर गुलाल से होली और विशेष भस्म आरती

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 23, 2026
in उज्जैन

उज्जैन। ज्ञान, कला, वाणी और नव पल्लव का पर्व वसंत पंचमी आज मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत महाकाल के आंगन से हुई, तड़के 4 बजे भस्म आरती में पुजारी ने भगवान महाकाल को वसंत के पीले फूल व गुलाल अर्पित कर वसंत उत्सव मनाया। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार किया जा रहा है।

शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की देवी माता सरस्वती का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना गया है, इस दिन बिना पंचांग देखे शुभ मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस बार वसंत पचंमी पर तारा अस्त होने से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं, लेकिन अबूझ मुहूर्त में विवाह समारोह हो रहे हैं।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में परंपरा अनुसार तड़के 4 बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल का केसरिया पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भगवान को पीले वस्त्र धारण कराए गए। वसंत के पीले फूलों से भगवान का श्रृंगार किया गया। भगवान को सरसों के पीले फूल के रूप में वसंत अर्पित किया गया। इसके बाद केसरिया, पीले पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। शाम को संध्या आरती में भगवान को गुलाल अर्पित किया जाएगा।

40 दिवसीय फाग उत्सव की शुरुआत

पुष्टिमार्गीय वैष्णव संप्रदाय में वसंत पंचमी से 40 दिवसीय फाग उत्सव की शुरुआत हो गई है। प्रतिदिन राजभोग आरती में ठाकुरजी को गुलाल अर्पित किया जाएगा। होली उत्सव का यह सिलसिला फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन डोल उत्सव तक चलेगा। फाल्गुन शुक्ल एकादशी से डोल तक ठाकुरजी चांदी की पिचकारी से टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेलेंगे। वैष्णव संप्रदाय में वसंत पंचमी से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन से ठाकुरजी की दिनचर्या गर्मी के अनुकूल होने लगेगी।

स्याही से माता सरस्वती का अभिषेक

वसंत पंचमी ज्ञान की देवी माता सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। इस दिन शिक्षण व कला संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सिंहपुरी स्थित प्राचीन नील सरस्वती के मंदिर में माता सरस्वती का स्याही से अभिषेक किया जा रहा है। यह देश का एक मात्र मंदिर है, जहां देवी का स्याही से अभिषेक किया जाता है। परीक्षा में अव्वल आने के लिए विद्यार्थी यहां माता का आशीर्वाद लेने भी आते हैं।

सांदीपनि आश्रम में विद्या आरंभ संस्कार

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में वसंत पंचमी पर बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार हो रहा है। मान्यता है भगवान श्रीकृष्ण ने भी यहां, इसी वैदिक परंपरा से विद्या अध्ययन की शुरुआत की थी। देशभर से माता पिता यहां अपने बच्चों को विद्या आरंभ कराने के लिए लेकर पहुंचे। बच्चों का पाटी पूजन कराकर विद्या अध्ययन की शुरुआत कराई गई।

Previous Post

पन्ना में दिल दहला देने वाली घटना: खेत की रखवाली कर रहे बच्चे को जानवर ने बनाया निवाला, सुबह टुकड़ों में मिला शव

Next Post

इस वीकेंड ‘हाउसफुल’ रहेगा उज्जैन, महाकाल दर्शन के लिए पहुंचेंगे 5 लाख श्रद्धालु; जानें क्या है नई व्यवस्था

Related News

उज्जैन

1 या 2 फरवरी, कब है माघ पूर्णिमा? आचार्य से जानें व्रत की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमा सेवा का जज्बा: डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री, काम के प्रति जुनून ने दिलाया देश का बड़ा सम्मान

January 26, 2026
उज्जैन

माघ मेला विवाद: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को 13 अखाड़ों ने नहीं दी मान्यता, हरि गिरि महाराज ने बताया इसके पीछे का बड़ा कारण

January 26, 2026
उज्जैन

30 या 31 जनवरी? माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? उज्जैन के पंडित से जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

January 26, 2026
उज्जैन

घर में बनी रहती है तंगी? माघ पूर्णिमा पर तुलसी की जड़ में चढ़ाएं यह एक चीज, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

January 26, 2026
उज्जैन

MP के पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: अब जर्जर क्वार्टर नहीं, ‘स्मार्ट आवास’ में रहेंगे परिवार; सरकार बना रही लग्जरी फ्लैट्स

January 26, 2026
Next Post

इस वीकेंड 'हाउसफुल' रहेगा उज्जैन, महाकाल दर्शन के लिए पहुंचेंगे 5 लाख श्रद्धालु; जानें क्या है नई व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 8
Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 7:05 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.