उज्जैन।
साप्ताहिक उदय आरंभ के प्रधान संपादक श्री उदय सिंह चंदेल द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए मध्य प्रदेश प्रेस क्लब उज्जैन संभाग के अध्यक्ष, दैनिक माटी की महिमा के प्रधान संपादक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन संभाग के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह बैंस को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान आस्था गार्डन में साप्ताहिक समाचार पत्र उदय आरंभ की ओर से आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री नंदलाल जी यादव (मुख्यमंत्री के बड़े भाई) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में अपना चैनल के संपादक एवं

ओरिजिनल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पुरोहित यादव, समाजसेवी नारायण यादव (दयालु दादा), नगर पालिका निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, नगर निगम के पूर्व सभापति सोनू गहलोत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सारवान, भाजपा नेता केसर सिंह पटेल व श्री राम सांखला सहित अनेक पत्रकार बंधु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
















Users Today : 1
Total Users : 16840
Views Today : 1
Total views : 29799
Who's Online : 0
Server Time : May 26, 2026 4:27 am