देवास
गौ सेवा, रक्तदान व कंबल वितरण कर मनाया युवराज का जन्मोत्सव
देवास रियासत के युवराज श्रीमंत तुलजादित्य सिंह पवार के जन्मोत्सव के अवसर पर समाजसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा नेता रघुवीर सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि युवराज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ माँ क्षिप्रा के पावन तट पर गौ सेवा, कंबल वितरण एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर में देवास, क्षिप्रा व इंदौर क्षेत्र के सैकड़ों रक्तदाताओं ने सहभागिता कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मनीष सेन, देवेन्द्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, राहुल दायमा, अर्जुन चौधरी, विजय गेहलोद, मनोज राय, विश्वास उपाध्याय, भरत व्यास, संतोष दबाड़े, नरेंद्र डाँड़के, अभिषेक गोस्वामी, केशव जोशी, इमरान दर्पण, श्रीकांत खरे, राजा भाटिया, शुभम नागर, योगेश पटेल, गुलरेज सोलंकी, हरिओम माली, आकाश चौहान, आनंद चौधरी, अमित पांडे, गोविंद राजपूत, विशाल यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सुदर्शन दुबे द्वारा किया गया।

















Users Today : 3
Total Users : 16537
Views Today : 3
Total views : 29478
Who's Online : 0
Server Time : April 24, 2026 2:39 am