आगर मालवा
भावेश नाहर
मोनी अमावस्या पर महावीर सेवा समिति ने किया सेवा कार्य
प्रत्येक माह की अमावस्या की भांति इस माह की मोनी अमावस्या के अवसर पर तथा आनंद जी एवं अनीता जी सुराणा की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ उपलक्ष्य में महावीर सेवा समिति द्वारा रविवार 18 जनवरी 2026 को सेवा एवं पुण्य कार्य किया गया।
समिति के सदस्यों द्वारा जिला अस्पताल, निशक्तजनों, वृद्ध आश्रम, असहाय जनों एवं गरीब बस्तियों में जाकर भोजन वितरण किया गया। सेवा के अंतर्गत पूड़ी-सब्ज़ी, सेव, तिल चक्की, बिस्कुट एवं दूध का वितरण किया गया।
इसी क्रम में गो-माता को रोटी, गुड़, चापड़, खल एवं दलिया खिलाया गया तथा श्वानों को रोटी व दूध पिलाया गया।
इस पुण्य कार्य के लाभार्थी ऋषभ जी सुराणा रहे।
महावीर सेवा समिति ने इस सेवा अभियान में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
















