Saturday, October 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा, आईटी पार्क और प्लग एंड प्ल... रतलाम-झाबुआ सीमा पर साइकिल चलाते समय कुएं में गिरे बच्चे? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बा... अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हादसा, एसपी भारत सोनी ने दी जानकारी; राहत और बचाव कार्य जारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अनिल विज के साथ चली बैठक के बाद माने कर्मचारी, तुरंत बहाल होगी बिजली आ... पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर विदेशी छात्रा को ठगा, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की... 84 महादेव यात्रा का प्रमुख पड़ाव है अगस्तेश्वर मंदिर, अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था इस ऐतिहासिक स्थल... परंपराओं को तोड़कर अखाड़े में उतर रहीं गांव की बेटियां, आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे बुजुर्ग पहलवान सीधी में रिश्वतखोर बाबू पर बड़ा एक्शन, दोबारा नौकरी और पुराने वेतन के एवज में मांग रहा था घूस रतलाम में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोंचा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; माता-पिता मजदूरी करने ग... अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, सीबीआई कोर्ट ने जारी किया समन

MIG-21 का ग्वालियर एयरबेस से पुराना नाता, 2004 में हवा-जमीन पर यूएस वायुसेना को दिखा चुका कौशल

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 26, 2025
in मध्यप्रदेश

ग्वालियर। भारतीय वायुसेना का जंगी लड़ाकू विमान मिग-21 ग्वालियर एयरबेस के आसमान से लेकर जमीन तक जांबाजी का साक्षी रहा है। देश के सबसे महत्वपूर्ण एयरबेस में शामिल ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर मिग-21 बाइसन वर्ष 2004 में भारतीय वायुसेना और यूएस एयरफोर्स के संयुक्त कोप इंडिया अभ्यास में शामिल रहा। 62 वर्ष के गौरवशाली इतिहास के साथ आज भारतीय वायुसेना से विदाई लेने वाले इस लड़ाकू विमान का ग्वालियर से गहरा नाता रहा है।

ग्वालियर में 2022 के बाद से मिग-21 की गूंज सुनाई नहीं दी। ग्वालियर एयरबेस के जांबाज अधिकारियों ने मिग-21 में उड़ान भरकर देश को गौरवान्वित किया है। ग्वालियर एयरबेस पर मिग-21 ने लंबे समय तक उड़ान भरी साथ ही युद्धों से लेकर विभिन्न वायुसेना के आयोजनों में भी सहभागिता की है। एयरबेस पर तैनात रहे अफसरों ने मिग-21 के जरिए कौशल भी दिखाया है। बता दें कि यह विमान 1963 में पहली बार भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

आखिरी बार मिग-21 ने प्रयागराज में कुंभ मेले में एयरशो में भाग लिया था। मिग-21 की अधिकतम गति लगभग 2,200 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 17,500 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। हवा से हवा में मार करने वाली और हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें लगाई जाती थीं। विमान का डिजाइन छोटा पर शक्तिशाली था, जो तेज हमलों व हवाई युद्ध के लिए आदर्श माना गया।

2004 में ग्वालियर में हुआ था कोप इंडिया अभ्यास

ग्वालियर में कोप इंडिया अभ्यास के दौरान मिग-21 बाइसन ने अपनी युद्ध क्षमता का बखूबी प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को संयुक्त राज्य वायुसेना के एफ-15 जैसे विमानों के खिलाफ खड़ा किया गया था। घने विद्युत चुंबकीय माहौल में अच्छे प्रदर्शन के कारण इसे अमेरिकी फोर्स की भी सराहना मिली। इस पूरे अभ्यास में बाइसन अपनी धैर्यता व क्षमता के कारण नेतृत्व की भूमिका में रहा।

देश में अहम है ग्वालियर एयरबेस

ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन 1942 में बना था और अब तक हुए युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। वर्ष 1965, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इसी एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी थी। ये स्टेशन देश का एकमात्र एयरबेस है, जहां फाइटर प्लेन में हवा में ईंधन भरा जा सकता है। अगर युद्ध के दौरान उड़ान के वक्त किसी फाइटर प्लेन को ईंधन की जरूरत पड़ी तो इस एयरबेस पर तुरंत दूसरा जेट प्लेन हवा में जाकर ही उसे रिफ्यूल कर सकता है।

Previous Post

MP के इस जिले में 250 अवैध कॉलोनियां हुई चिह्नित, पर एक्शन से बच रहे जिम्मेदार

Next Post

मध्य प्रदेश में एक-दो दिनों के भीतर जारी हो जाएगी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता, दो महीने से ज्यादा की हुई देरी

Related News

झाबुआ

रतलाम-झाबुआ सीमा पर साइकिल चलाते समय कुएं में गिरे बच्चे? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात

October 23, 2026
ग्वालियर

पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर विदेशी छात्रा को ठगा, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

October 23, 2026
उज्जैन

84 महादेव यात्रा का प्रमुख पड़ाव है अगस्तेश्वर मंदिर, अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था इस ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार

October 23, 2026
मध्यप्रदेश

सीधी में रिश्वतखोर बाबू पर बड़ा एक्शन, दोबारा नौकरी और पुराने वेतन के एवज में मांग रहा था घूस

October 23, 2026
रतलाम

रतलाम में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोंचा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; माता-पिता मजदूरी करने गए थे अजमेर

October 23, 2026
मध्यप्रदेश

अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, सीबीआई कोर्ट ने जारी किया समन

October 23, 2026
Next Post

मध्य प्रदेश में एक-दो दिनों के भीतर जारी हो जाएगी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता, दो महीने से ज्यादा की हुई देरी

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)