भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने खातेगांव कन्या विद्यालय में छात्राओं को नशा मुक्ति और कानूनी जागरूकता दी
खातेगांव


देवास — 13 नवंबर 2025 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में जिला अफ़र शास्त्र न्यायधीश सीता कन्नौजे और तनिष्का वैष्णव, विद्यालय के प्रिंसिपल यादव जी, और मोहनलाल गुर्जर, राष्ट्रीय प्रभारी – नशा मुक्ति अभियान, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानून और नशा मुक्ति के महत्व के बारे में जानकारी दी।
छात्राओं को बताया गया कि:
18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए।
बगैर लाइसेंस वाहन चलाना कानूनी अपराध है।
नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और यह कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपने सवालों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में कानून, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।













Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:52 pm