लोकेशन उज्जैन
गौवंश वध, अवैध शराब व हथियारों के कुख्यात अपराधी अमजद खान पर NSA की कार्रवाई प्रस्तावित
पवासा पुलिस का बड़ा एक्शन, इनामी बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
उज्जैन | 05 जनवरी 2026
उज्जैन जिले की थाना पवासा पुलिस ने गौवंश वध, अवैध शराब तस्करी और हथियारों के संगठित अपराध में लिप्त कुख्यात अपराधी अमजद खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अमजद खान पिता रहीम खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम ताजपुर, थाना पवासा क्षेत्र का आदतन एवं संगठित अपराधी है। उसके खिलाफ उज्जैन सहित अन्य जिलों में 15 से अधिक गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस को देखकर भागा, बाइक फिसली, हथियार सहित दबोचा
दिनांक 05.01.2026 को पवासा पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि इनामी बदमाश अमजद खान पिंगलेश्वर मार्ग पर पल्सर मोटरसाइकिल से निकलने वाला है। सर्कल भ्रमण के दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।
तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक देशी लोहे की पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। मौके से पल्सर मोटरसाइकिल (MP13 ZV 3144) भी जप्त की गई।
घायल आरोपी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उज्जैन भेजा गया। बाद में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गौवंश वध और गौमांस तस्करी से फैला था भय का माहौल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अमजद खान वर्षों से गौवंश वध और गौमांस तस्करी को संगठित अपराध के रूप में संचालित कर रहा था। उसकी गतिविधियों से ग्राम ताजपुर व आसपास के क्षेत्रों में साम्प्रदायिक तनाव और लोक शांति भंग होने की स्थिति बनी रहती थी।
आरोपी के भय के चलते आम नागरिक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और न्यायालय में गवाही देने से भी कतराते थे। पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों का भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा।
NSA के तहत कार्रवाई प्रस्तावित
आरोपी की निरंतर आपराधिक प्रवृत्ति, समाज पर पड़े नकारात्मक प्रभाव और लोक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरे को देखते हुए थाना पवासा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत उसके विरुद्ध NSA की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
















Users Today : 6
Total Users : 15229
Views Today : 6
Total views : 27917
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 9:14 am