Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

कभी अनाथ थे, आज दूसरे जंगलों के ‘राजा’ हैं! कान्हा के पले-बढ़े 15 बाघों ने देशभर के रिजर्वों में मचाई धाक

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 22, 2026
in मध्यप्रदेश

बालाघाट। कान्हा टाइगर रिजर्व (केटीआर) के रिवाइल्डिंग सेंटर(अनाथ बाघों को प्राकृतिक माहौल में जंगल के अनुकूल ढालने की जगह) में पले-बढ़े 15 बाघ अब टाइगर रिजर्वों की शान बढ़ा रहे हैं। एक अनाथ बाघ अब नौरादेही स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की शान बढ़ा रहा है। 18 जनवरी को उसे नौरादेही स्थानांतरित किया गया है।

वर्ष 2007 में अनाथ शावकों को नया जीवन देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस सेंटर से अब तक 15 बाघ-बाघिनों को पाल-पोसकर भोपाल के वन विहार, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नौरादेही टाइगर रिजर्व, संजय टाइगर रिजर्व सहित अन्य रिजर्वों में भेजा जा चुका है।

केटीआर के मुक्की रेंज अंतर्गत घोरेला मैदान में 27 एकड़ क्षेत्रफल में फैला ये सेंटर अनाथ शावकों के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में देशभर में पहचान बना चुका है, जहां शावकों को जंगल में रहने लायक तैयार किया जाता है। वर्तमान में रातापानी और पेंच से लाए गए तीन शावक पिछले एक साल से यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं।

शिकार सीखने को 86 एकड़ में शाकाहारी वन्यजीवों का बाड़ा

रिवाइल्डिंग सेंटर करीब 27 एकड़ में फैला है। इसे बाघ पालन क्षेत्र भी कहा जाता है। इस बाड़े में स्थाई जलस्रोत, जंगली घास के मैदान व चट्टान क्षेत्र है। इसके चारों ओर 86 एकड़ में शाकाहारी वन्य प्राणियों का बाड़ा है, जो बाघों के लिए प्राकृतिक शिकार का आधार है।

अनाथ शावकों की देखभाल में खास सावधानी रखी जाती है। दो-तीन माह के शावकों को छिपकर भोजन देते हैं। 13-15 माह के बाद उन्हें 86 एकड़ में बने शाकाहारी जीवों के बाड़े में छोड़ा जाता है, ताकि वो शिकार करना सीख सकें।

रिवाइल्डिंग सेंटर से गई बाघिन ने पन्ना में बढ़ाया कुनबा

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की कम होती संख्या को देखते हुए कुछ वर्ष पहले इसी रिवाइल्डिंग सेंटर से एक अनाथ बाघिन को प्रशिक्षित होने के बाद भेजा गया था। इसके बाद अन्य टाइगर रिजर्व से दो बाघों को भी पन्ना टाइगर रिजर्व भेजा गया था। माना जाता है कि वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का जो कुनबा आज यहां की शान बढ़ा रहा है, वह रिवाइल्डिंग सेंटर से भेजी गई बाघिन की बदौलत है।

मुख्य बाड़े के पास एक छोटा क्वारंटाइन हाउस (अलगाव गृह) भी निर्मित किया गया है। यह क्वारंटाइन हाउस तीन महीने से एक वर्ष तक की उम्र के बाघ शावकों को पालने के लिए बनाया गया है।

Previous Post

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

Next Post

बुरहानपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 75 हजार उपभोक्ताओं पर 25 करोड़ बकाया, अब कटेंगे कनेक्शन

Related News

ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
मध्यप्रदेश

‘हमेशा घूमते रहते हो…’ पिता की डांट से आहत 12वीं के छात्र ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव; मातम में बदली खुशियां

January 26, 2026
Next Post

बुरहानपुर में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 75 हजार उपभोक्ताओं पर 25 करोड़ बकाया, अब कटेंगे कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 6
Users Today : 3
Total Users : 15226
Views Today : 3
Total views : 27914
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:08 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.