Thursday, September 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने क... “ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी... हाटपीपल्या में तीन बार तैरी 7.5 किलो की श्री नृसिंह प्रतिमा, जयकारों से गूंज उठा घाट बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर...

मेले से पहले PM आवास में गोलियों की गूंज, पुलिस जांच में जुटी

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 22, 2025
in मध्यप्रदेश

गुना  : मध्य प्रदेश के गुना शहर के जगनपुर स्थित पीएम आवास कॉलोनी रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी। रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात से रहवासियों में भारी दहशत है। बदमाशों ने ईडब्ल्यूएस ब्लॉक 1 से 8 के सामने कई राउंड फायरिंग की, जिससे मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गए। इस हमले में किचन में मौजूद एक युवक को गोली के छर्रे लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब फायरिंग शुरू हुई तो शुरूआत में लगा कि कहीं आतिशबाजी हो रही है। लेकिन जब खिड़कियों के कांच टूटने की आवाज आई और शोर मचा, तब लोग बाहर निकले। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो से तीन बदमाश मुख्य सड़क पर खड़े होकर बेखौफ गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही 15 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुँच गई थी। फायरिंग में ईडब्ल्यूएस ब्लॉक नंबर 1 में रहने वाले राजेश कलावत और आर्यन शिवहरे के ब्लॉक नंबर 5 के मकानों को निशाना बनाया गया है। दोनों ही मकान में लगीं खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए। बताया जा रहा है कि आर्यन शिवहरे उस वक्त किचन में काम कर रहा था, जिसे गोली के छर्रे लगे हैं। कॉलोनी की महिलाओं और बच्चों में इस घटना के बाद से भारी खौफ देखा जा रहा है।

इस घटनाक्रम को लेकर एक गंभीर संदिग्ध पहलू सामने आया है। दरअसल, सोमवार को नगरपालिका द्वारा इसी कॉलोनी के शेष बचे मकानों को बेचने के लिए एक ‘मेले’ का आयोजन किया जाना था। रहवासियों का आरोप है कि असामाजिक तत्व नहीं चाहते कि इस कॉलोनी का विकास हो या यहां और लोग आकर बसें। मेले से ठीक एक रात पहले हुई यह फायरिंग लोगों को डराने और मकानों की बिक्री रोकने की सोची-समझी साजिश नजर आ रही है।

घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में न बिजली की सही व्यवस्था है और न ही पानी की। मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बीच अब जान का खतरा भी बना हुआ है। आक्रोशित लोगों ने यहां तक कहा कि पीएम आवास में मकान लेकर उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी है।

वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में बदमाश साफ तौर पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब इन बदमाशों की पहचान और उनके पीछे की मंशा की जांच कर रही है। पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले अब कलेक्टर से मामले की शिकायत करने की बात कह रहे हैं।

Previous Post

ओरछा में विदेशी जोड़े ने किया वैदिक विवाह, बतेश्वर मंदिर में हुई रस्में

Next Post

स्कूल में हिंसा: रीवा में होमवर्क न करने पर छात्र का सिर फूटा, परिजनों की शिकायत

Related News

उज्जैन

श्री सिद्धिविनायक समिति विद्यानगर की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नागदा टीम ने की सहभागिता

September 23, 2026
देवास

“ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

September 23, 2026
आगर

आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन

September 23, 2026
उज्जैन

श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी पहनाकर स्वागत

September 22, 2026
देवास

बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 22, 2026
देवास

तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा

September 22, 2026
Next Post

स्कूल में हिंसा: रीवा में होमवर्क न करने पर छात्र का सिर फूटा, परिजनों की शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)