Thursday, February 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

प्रशांत किशोर की दोहरी रणनीति: हिंदू चेहरा पेश करके भी क्यों मुस्लिम वोटों पर निशाना साधने की बात? भागलपुर चुनाव में नया विवाद

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 14, 2025
in बिहार

बिहार के चुनावों में सियासी रोमांच बढ़ता जा रहा है. जहां गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर गहमागहमी जारी है, वहीं नेताओं का दल बदलना भी समीकरणों पर असर डाल रहा है. वहीं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया है. बिहार की जनता को नया विकल्प देने का दावा करने वाले प्रशांत की इस लिस्ट में 7 वकील, 9 डॉक्टर्स और 4 इंजीनियर शामिल हैं.

दूसरी लिस्ट के 65 उम्मीदवारों में से भागलपुर से वकील अभयकांत झा के टिकट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अभयकांत झा के टिकट के जरिए प्रशांत किशोर मुस्लिम समाज को साधना चाहते हैं और बताना चाहते हैं कि मुस्लिम समाज के इंसाफ की बात करना उनके भाषणों तक सीमित नहीं है.

कौन हैं अभयकांत झा?

भागलपुर से जनसुराज के उम्मीदवार बने अभयकांत झा ने 1989 के भागलपुर दंगा पीड़ितों का केस मुफ्त में लड़ा था. अभयकांत झा की पहचान एक न्यायप्रिय, निष्पक्ष और सामाजिक कार्यों में सक्रिय व्यक्ति के रूप में रही है. उन्होंने दंगा के बाद मुस्लिम पक्ष के 880 लोगों की मदद की थी.

74 साल अभयकांत झा भागलपुर सिविल कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जन सुराज पार्टी में वे जिले के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में काम कर रहे थे और अब उन्हें पार्टी ने पहली बार विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है.

न्याय के प्रति उनकी निष्ठा और संवेदनशीलता ने उन्हें शहर का सम्मानित चेहरा बना दिया. ब्राह्मण समाज से आने वाले अभयकांत झा हमेशा से जनहित के मुद्दों में आगे रहे हैं. वे शिक्षा, समाज सेवा और कानूनी सहायता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. स्थानीय लोगों के बीच उनकी छवि एक ईमानदार, सुलझे हुए और जनता से जुड़े व्यक्ति की रही है.

भागलपुर दंगा बिहार का सबसे भयावह साम्प्रदायिक संघर्ष

बता दें, 24 अक्टूबर 1989 को भागलपुर में विश्व हिंदू परिषद की राम शिला पूजन यात्रा निकाली गई थी. इसमें हजारों हिंदू शामिल हुए, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी थी. इस जुलूस में भड़काऊ नारेबाजी होने लगी. जिसमें “जय मां काली ततारपुर खाली, अपमान का बदला लेंगे बाबर की संतान से, बच्चा-बच्चा राम का बाकी सब हराम का , हिंदू हिंदी हिंदुस्तान मुसलमान जाओ पाकिस्तान.” जैसे नारे लगे.

जब ये यात्रा तातारपुर इलाके से गुजर रही थी, तभी इसमें दंगा शुरू हो गया. भगदड़ मची, दुकानों में तोड़फोड़ की गई. इसी दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी जिसमें तीन लोग मारे गए, कई जख्मी हुए, कुछ पुलिस वालों को भी चोट लगी. करीब 4 घंटे बाद किसी ने कहा कि मुसलमानों ने सैकड़ों हिंदुओं को मार के कुए में डाल दिया है. जिसके बाद ये अफवाह पूरे इलाके में फैल गई और लोग बिना वेरीफाई किए ही बदला लेने निकल पड़े.

भागलपुर और उसके आस-पास के गांवों में मार काट मच गई, घरों को जलाए गया, दंगा के बाद हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा. वहीं दंगे में 116 मुसलमान को मारकर दफनाया गया था और ऊपर से गोभी रोप दी गई थी.

पहले किस पार्टी का रहा है दबदबा?

भागलपुर से इस समय कांग्रेस के अजीत शर्मा विधायक हैं. वहीं JDU अजय कुमार मंडल दूसरे नंबर पर रहे थे. यहां थोड़े से ही वोट इधर-उधर होने से खेला हो सकता है. चानक्य के मुताबिक इस सीट पर 26 फीसद मुसलमान है. प्रशांत अभयकांत झा के जरिए मुसलमानों और ब्राह्मणों को साध रहे हैं.

Previous Post

🛑 रायसेन में हड़कंप! गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष और भाजपा मंडल अध्यक्ष का कटा जेल वारंट, सुनते ही हुए बेहोश

Next Post

NDA में फूट की आहट! नीतीश कुमार सीट शेयरिंग से नाराज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर भी बढ़ी टेंशन, क्या गठबंधन में सब ठीक नहीं?

Related News

बिहार

खौफनाक: पत्नी का डांस करना पति को गुजरा नागवार, गुस्से में सिलबट्टे से कूच दिया सिर; मौके पर ही मौत

January 22, 2026
बिहार

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने PK जनसुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार

January 12, 2026
बिहार

JDU कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल, निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने की उठी मांग

December 28, 2025
बिहार

अल्पसंख्यक छात्रों को फायदा, बिहार में शिक्षा और आवास अब निःशुल्क

December 22, 2025
बिहार

बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप

October 30, 2025
बिहार

सनसनीखेज: ड्यूटी से लौट रहे ASI अनिरुद्ध कुमार का अपहरण कर गला रेता, सिवान की घटना से पुलिस महकमे में आक्रोश

October 30, 2025
Next Post

NDA में फूट की आहट! नीतीश कुमार सीट शेयरिंग से नाराज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर भी बढ़ी टेंशन, क्या गठबंधन में सब ठीक नहीं?

फॉलो करें

0 1 5 2 6 4
Users Today : 3
Total Users : 15264
Views Today : 3
Total views : 27960
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 6:11 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.