Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवक पर चाकू से हमला, बेरहमी से घायल कर काटा प्राइवेट पार्ट

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 1, 2025
in मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मंगलवार रात को घर लौट रहे एक युवक पर नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया. आरोपियों ने युवक को सड़क किनारे खेत में ले जाकर न केवल उसे बेरहमी से पीटा. बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट काट डाले और पेट सहित शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया. घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार ग्राम गांगई निवासी बसंत पाली गाडरवारा में डॉ. सिघई की मेडिकल शॉप पर कार्यरत है. 30 अक्टूबर की रात वह अपने घर लौट रहा था. एनटीपीसी रोड स्थित सुरास पुल के पास अचानक मोटर साइकिल और जीप से पहुंचे करीब दस से बारह नकाबपोश हमलावरों ने उसे घेर लिया. युवक को सड़क किनारे खेत में घसीटकर ले जाया गया, जहां धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया गया. प्राइवेट पार्ट काटने के बाद पेट व अन्य अंगों पर वार कर उसे मृत समझकर झाड़ियों में फेंक दिया गया. हमलावरों के जाने के बाद किसी तरह युवक को होश आया. इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी. परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल गाडरवारा लेकर गए. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल अस्पताल जबलपुर रेफर कर दिया.

घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया. बुधवार को पाली समाज और गडरिया महासभा के लोगों ने गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. संगठन महामंत्री राजू पाली ने कहा कि इतनी बर्बर घटना समाज और मानवता को शर्मसार करती है. अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके. एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया है. उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस कर रही अलग-अलग एंगल से जांच

इस घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस पुरानी रंजिश, निजी विवाद और आपसी दुश्मनी जैसे कई एंगल से जांच कर रही है. हालांकि, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि यह सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है. इसके साथ घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है. लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. समाज का कहना है कि यदि दोषियों को कठोर सजा नहीं मिली तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे.

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा

फिलहाल पीड़ित युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है और पूरा समाज उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है. वहीं पुलिस पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर इस अमानवीय अपराध का पर्दाफाश करे. गडरिया महासभा संगठन महामंत्री राजू पाली का कहना है कि यह घटना मानवता को कलंकित करने वाली है. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाई जाए. वहीं पूरे मामले में गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Previous Post

भारत का अद्भुत हिंगलाज मंदिर, प्रतिमा हटाने चला अंग्रेज अफसर, खदान धंसने से गई जान

Next Post

कन्या भोज के लिए बुलाया, लेकिन महिला के घर का नजारा देख सहम गईं बच्चियां

Related News

देवास

बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु थानों पर खड़ी

September 21, 2026
बागली

डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

September 21, 2026
उज्जैन

देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती

September 21, 2026
जबलपुर

जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

September 20, 2026
Next Post

कन्या भोज के लिए बुलाया, लेकिन महिला के घर का नजारा देख सहम गईं बच्चियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)