मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानपुर की एक महिला ने कटनी की रहने वाली महिला पर उसके पति को हनीट्रैप में फंसाने और उसे छोड़ने के बदले भारी रकम मांगने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने कटनी पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पति को सुरक्षित वापस लाया जाए और आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए.
दरअसल, कानपुर की रहने वाली पीड़ित महिला कल्पना पाठक अपने ससुराल वालों के साथ कटनी पहुंचीं और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि कटनी की रहने वाली रोशनी न्यूटला एडम और उसके परिवार में पिता रवी न्यूटला एडम, मां कौटिल्या एडम और भाई राजीव न्यूटला एडम ने उनके पति आशुतोष कुमार मिश्रा को हनीट्रैप में फंसा लिया है.
















Users Today : 1
Total Users : 15262
Views Today : 1
Total views : 27958
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 1:02 am