Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

ग्वालियर में हैरान करने वाला ‘फिटनेस घोटाला’: एक ही चेसिस नंबर पर पास कर दीं 5 गाड़ियां, वेदांती सेंटर का लाइसेंस सस्पेंड

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 25, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

 ग्वालियर। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की फिटनेस सही है या नहीं, यह सर्टिफिकेट बताएगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। ग्वालियर के रायरू स्थित वेदांती वाहन फिटनेस सेंटर में परिवहन विभाग की जांच के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया है।

इस फिटनेस सेंटर पर तीन से पांच हजार रुपये तक रिश्वत लेने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच की जा रही थी। इसी जांच के दौरान जब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने फिटनेस सेंटर का डेटा खंगाला तो पता चला कि एक ही चेसिस नंबर डालकर कई वाहनों की फिटनेस जारी की जा रही है। इससे स्पष्ट है कि वे वाहन फिटनेस सेंटर आए ही नहीं और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।

फर्जी तरीके से फिटनेस की जा रही

यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि जिन वाहनों की फर्जी तरीके से फिटनेस की जा रही है, वे सड़क पर दौड़ रहे हैं। यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। संभव है कि अनफिट वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हों।

वेदांती फिटनेस सेंटर का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित

परिवहन विभाग ने वेदांती फिटनेस सेंटर का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित कर दिया है। इस अवधि में फिटनेस सेंटर में कोई काम नहीं होगा। परिवहन आयुक्त ने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं और अब इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

परिवहन विभाग और पुलिस हरकत में

उल्लेखनीय है कि रायरू स्थित वेदांती फिटनेस सेंटर में वाहन फिटनेस के बदले 3500 रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद परिवहन विभाग और पुलिस हरकत में आई। परिवहन विभाग की ओर से आरटीआई प्रवीण नाहर और उनकी टीम को आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग ने जांच का जिम्मा सौंपा था। इसी जांच के दौरान यह बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया।

इस मामले में आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया था। जिलाध्यक्ष सुनील माहेश्वरी ने आयुक्त सहित पुलिस को शिकायत की थी। पुरानी छावनी थाना प्रभारी को भी शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वेदांती फिटनेस सेंटर के मैनेजर हरिसिंह चौधरी और मानसिंह से पूछताछ की गई।

वेदांती फिटनेस सेंटर की मनमानी और शिकायतों को प्रमुखता से उठाया। पीड़ितों और ट्रांसपोर्टरों के साथ खड़ा रहा। बहुप्रसारित वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें वाहनों की फिटनेस में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

अब परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। संभावना है कि फिटनेस सेंटर का लाइसेंस रद किया जा सकता है।

जयपुर की कंपनी है वेदांती, शुरुआत से ही थी मनमानी

वेदांती ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर कंपनी मध्यप्रदेश की नहीं, बल्कि राजस्थान की है और वहां भी सक्रिय है। मप्र के कई जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी इसका नेटवर्क है। ऐसे में आशंका है कि अन्य जगहों पर भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा किया जा रहा हो।

अधिकारियों का क्या कहना

विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ, ग्वालियर का कहना है कि वेदांती ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की रिश्वत लेकर फिटनेस करने की शिकायत की जांच की जा रही थी। इसी जांच में सामने आया कि एक ही चेसिस नंबर पर पांच-पांच वाहन फिट कर दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि फिटनेस सेंटर के रिकॉर्ड से यह सामने आया है। इस मामले में फिटनेस सेंटर को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त ने विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

इंदौर स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की फौज, फिर भी प्राइवेट में क्यों भेजे जा रहे मरीज?

Next Post

इंदौर में हाईप्रोफाइल ठग का ‘लक्जरी’ खेल: 24 कारें जब्त कर मैदान में खड़ी कीं, तो लोग समझने लगे ‘वाहन मेला’

Related News

ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
मध्यप्रदेश

‘हमेशा घूमते रहते हो…’ पिता की डांट से आहत 12वीं के छात्र ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव; मातम में बदली खुशियां

January 26, 2026
Next Post

इंदौर में हाईप्रोफाइल ठग का 'लक्जरी' खेल: 24 कारें जब्त कर मैदान में खड़ी कीं, तो लोग समझने लगे 'वाहन मेला'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 2 8
Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:05 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.