उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर सुबह उज्जैन के गोला मंडी स्थित देवगुरु बृहस्पति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी के साथ भगवान बृहस्पति के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभिषेक कर आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की प्रार्थना की. मंदिर में हुई पूजा-अर्चना पंडित आलोक गुरु द्वारा संपन्न कराई गई. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धा भाव से भगवान बृहस्पति का पूजन कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की.







