शाजापुर। बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को मक्सी में आयोजित हिंदू सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा सम्मेलन स्थल पर लगाए गए महापुरुषों के बैनर फाड़ दिए गए। इस घटना से नगर में आक्रोश का माहौल बन गया।
असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मक्सी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने घटना को लेकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही नगर के शांत माहौल को बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की हरकतें सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हैं।
पुलिस का क्या कहना है
मामले को लेकर मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में लगे महापुरुषों के बैनर फाड़ने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नगर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
















Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:09 am