इंदौरः इंदौर में पिछले कई दिनों से चाइनीस मांझा एक काल बना हुआ है, इस वजह से ही कई घटनाएं भी इंदौर में सामने आई जिसमें चाइनीस मांझे की वजह से लोगों का गला कट गया. लेकिन इंदौर ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ सुमंत सिंह कछावा ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है वह लगातार वीडियो और प्रयोगों के माध्यम से लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन पतंगबाजी काफी होने वाली है बच्चे जाने अनजाने में नायलॉन का धागा इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन बेचने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि यह जानलेवा साबित हो रहा है. प्रशासन भी लगातार धर पकड़ और कानूनी कार्रवाई कर रहा है. वही लोगों को भी बाइक पर चलते वक्त सतर्कता रखने की अत्यधिक जरूरत है.
चाइनीज मंझा को लेकर पुलिस कर रही जागरूक
सुमंत सिंह ने बताया कि पुलिस अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन कम ही लोग सावधानी बरत रहे हैं. उन्हें यह समझना होगा कि यह नाइलोन से बना धागा है जो आसाना से नहीं टूटता और तीखी धार होने की वजह से शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है, कईं लोगों के साथ इंदौर में ही घटना भी हो चुकी है इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है.
चाइनीस मांझा कितना खतरनाक यह बताते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जब वायरल हो रहा है जिसमें वह लौकी को इसी धागे के माध्यम से काटते हुए बताते हैं वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लौकी के सामने इस धागे को धीरे से खींचने पर ही लौकी का टुकड़ा अलग हो जाता है. यही होता है जब किसी बाइक सवार के सामने गर्दन पर यह डायलॉन का वायर आता है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नायलॉन से बना यह मांझा कितना खतरनाक है.
अगले 15 दिनो तक बरतें ये सावधानी
क्या रखें सावधानी अगले 10 से 15 दिनों के लिए बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट जरूर पहने साथी गर्दन में मफलर लपेटे. बच्चों को आगे ना बिठाएं वह नाजुक होते हैं इसलिए उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है. वही कार चलाते वक्त भी बच्चों को सनरूफ पर न खड़ा करें. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपनी बाइक के आगे एक पतला लोहे का तार लगा लें जिससे धागा आपतक पहुंचने से पहले ही टूट या अटक जाए. गाड़ी की रफ्तार भी धीमी रखे ताकि अगर मांझा अब तक आ भी जाए तो आप गाड़ी कंट्रोल कर हाली से बच सकें.
इस नंबर पर करें शिकायत
एक जमाना नागरिक के तौर पर आप अगर किसी को डायलॉग माझी से पतंग उड़ाते हुए देखते हैं तो उसे रोक सकते हैं. वही अगर किसी को बेचते हुए देखते हैं तो 7049108283 इस हेल्पलाइन नंबर पर उसकी शिकायत भी कर सकते हैं. पुलिस की गंभीरता को देखते हुए मांझा बेचने वालों के खिलाफ शिकायत करने पर नगद इनाम राशि भी रखी है साथी गंभीर आपराधिक धाराएं भी लगाई जाएंगी.
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:40 pm