Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब...

किन्नरों में 150 करोड़ की संपत्ति का है विवाद…

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 16, 2025
in इंदौर

कभी लोगों के रहमों करम पर जीने वाले नंदलाल पुरा के किन्नर आज लगभग 150 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। यही इनके बीच विवाद का मुख्य कारण है। महाराजा यशवंत राव होल्कर ने कभी इन्हें यहां बुलाकर बसाया था और नंदलालपुरा में जवाहर मार्ग पर दो बड़े-बड़े मकान रहने के लिए दिए थे और पीछे मस्जिद बनाने के लिए स्थान दिया था। आज यही तीनों स्थान लगभग 100 करोड़ की कीमत के हैं। वही नंदलालपुरा के दोनों किन्नर डेरों में रहने वालों किन्नरों के पास लगभग 50 करोड़ की अन्य संपत्ति है। इन दोनों डेरों में लगभग 100 किन्नर रहते हैं। जो विभिन्न राज्यों से आए हुए हैं। आज उनके पास शानो शौकत और विलासिता की सारी चीजें मौजूद हैं। महंगी गाड़ियां, ज्वेलरी,एसी, मंहगी घड़ियां,ब्रांडेड कपड़े सभी चीजें इनके डेरों में मौजूद हैं। यहां तक की किन्नरों ने अपने डेरों की रक्षा के लिए प्राइवेट एजेंसियों के 5 से 10 बाउंसर तैनात कर रखे हैं। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर में इनके द्वारा की जाने वाली जोर जबरदस्ती पर लगाम लगाई थी। सभी किन्नरों को बुलाकर उन्होंने हिदायत दी थी कि सभी सुविधाएं उन्हें दी जाएंगी लेकिन शहर में किसी भी कीमत पर जोर जबरदस्ती से की जाने वाली वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनीष सिंह के जाने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग ने इनके द्वारा नेग के नाम पर की जाने वाली वसूली पर लगाम नहीं लगाई यही कारण है कि इनका हौसला बढ़ता चला गया। आज इंदौर किन्नरों के द्वारा की जाने वाली वसूली से लोग परेशान हैं। शादी ब्याह के 51 हजार, मकान दुकान बने तो 1 लाख मांगते हैं नहीं देने पर परिवार को जो अपमान और पीड़ा भोगना पड़ती है वह पीड़ित परिवार ही जानता है। आज इंदौर किन्नरों की वसूली का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है । यही कारण है कि पहले जहां मालवा क्षेत्र के ही किन्नर इन डेरों में आते थे वहीं अब पड़ोसी राज्यों बिहार उड़ीसा उत्तर प्रदेश यहां तक की बंगाल के भी किन्नर यहां आने लगे हैं। यहां उन्हें विलासिता का जीवन मिलता है। एक समय था जब इन किन्नरों के हिंदू नागरिक बैंक में खाते होते थे और यह ब्याज नहीं लेते थे। आज उनके द्वारा उगाई जाने वाली राशि कई लोग ब्याज पर चलाते हैं। नंदलालपुरा में किन्नरों के दो डेरों में एक डेरा नए किन्नरों का होता था और दूसरा डेरा बूढ़े किन्नरों का होता था इन दोनों डेरों के बीच विवाद की शुरुआत साउथ तोड़ा के रहने वाले किन्नर मतीन के डेरे के गुरु बन जाने के बाद से प्रारंभ हुई। बाद में मतीन गुरु की हत्या हो गई जिसमें दुर्गा गुरु और अन्य कई किन्नरों को कोर्ट से सजा भी मिली थी। विवाद इतना बढ़ता गया कि यहां के कई किन्नरों ने शहर के अन्य कई स्थानों पर अपने डेरे बना लिए। पिछले दिनों किन्नरों के बीच एक नया विवाद बढ़ा सनातनी और गैर सनातनी का। जबकि किन्नरों का कोई एक धर्म नहीं होता है वह सभी धर्मों का आदर करते हैं और सभी धर्मों का पालन करते हैं। वह भुजरिया भी मनाते हैं और ताजिए भी बनाते हैं। अगर शहर में उनके द्वारा की जाने वाली खुलेआम वसूली और गुंडागर्दी को नहीं रोका गया तो आने वाले समय में यह विवाद और बढ़ सकता है।

Previous Post

बायपास मूंडला नायता पर प्रशासन की मुहिम रेत के डंपरो पर एक्शन

Next Post

वर्षो से त्योहारों पर अवैध ठेलों व दुकानों की मनमानी से सराफा व्यापारी, प्रशासन मौन

Related News

इंदौर

मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज्जैन संभाग की कमान

September 21, 2026
इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
इंदौर

फेसबुक पर सीरियल का अगला एपिसोड दिखाने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

September 12, 2026
इंदौर

इंदौर में साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी, ज़ोन-02 की साइबर टीम को दिया विशेष प्रशिक्षण

September 9, 2026
इंदौर

इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति

August 11, 2026
इंदौर

पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं

August 10, 2026
Next Post

वर्षो से त्योहारों पर अवैध ठेलों व दुकानों की मनमानी से सराफा व्यापारी, प्रशासन मौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)