Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल

बिना उड़े दुनिया की सैर! ग्वालियर व्यापार मेले में हाईटेक हेलिकॉप्टर बना आकर्षण

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 4, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

 ग्वालियर। व्यापार मेले में एक अत्याधुनिक वर्चुअल हेलिकाप्टर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह हेलिकॉप्टर असल में उड़ता नहीं है, लेकिन इसमें बैठने वालों को दुनिया के खूबसूरत शहरों की सैर का असली अहसास होता है। झूले सेक्टर में लोगों की नजर सबसे पहले इसी हेलिकॉप्टर पर जा रही है। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक हर कोई इसके पास रुककर इसे देखने और इसके बारे में जानकारी लेने को उत्सुक नजर आ रहा है। यह हेलिकॉप्टर लोगों को अमेरिका, दुबई, समुद्र और राजस्थान की सैर करवा रहा है।

इसके अंदर बैठते ही ऐसा महसूस होता है जैसे सचमुच हेलिकॉप्टर में सवार हो गए हों। इसमें हेलिकॉप्टर जैसी सीटिंग व्यवस्था की गई है। इसके अंदर जैसे ही शो शुरू होता है, स्क्रीन पर आसमान, बादल और नीचे दिखता शहर नजर आने लगता है। कुछ ही पलों में दर्शक खुद को अमेरिका के ऊंचे-ऊंचे गगनचुंबी भवनों, दुबई की चमचमाती इमारतों और बुर्ज खलीफा, नीले समुद्र की लहरों और राजस्थान के रेगिस्तान, किले और महलों के ऊपर उड़ता हुआ महसूस करता है। विजुअल्स इतने जीवंत और वास्तविक हैं कि कई लोग रोमांच से भर उठते हैं।

बच्चों को आ रहा बहुत पसंद

मेले में आए बच्चों के लिए यह हेलिकॉप्टर किसी सपने से कम नहीं है। बच्चे खुशी-खुशी टिकट लेकर अंदर जा रहे हैं और बाहर आकर अपने अनुभव दूसरों को बता रहे हैं। वहीं युवा इसे सोशल मीडिया के लिए खास अनुभव मान रहे हैं और फोटो व वीडियो बनाकर साझा कर रहे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि जिन्होंने कभी हेलिकॉप्टर की सवारी नहीं की, उनके लिए यह एक यादगार अनुभव है।

कम खर्च में दुनिया घूमने जैसा अहसास

हेलिकाप्टर संचालक के अनुसार, इसका उद्देश्य लोगों को कम खर्च में दुनिया घूमने जैसा अहसास कराना है। आज हर कोई अमेरिका या दुबई नहीं जा सकता, लेकिन इस तकनीक के जरिए कुछ मिनटों के लिए ही सही, लोग वहां की झलक देख सकते हैं। यही वजह है कि मेले में यह हेलिकाप्टर दिनभर भीड़ से घिरा रहता है।

मेले में आए एक दर्शक ने बताया कि राजस्थान के किलों और रेगिस्तान का दृश्य देखकर ऐसा लगा मानो सचमुच ऊपर से उड़ते हुए सब कुछ देख रहे हों। वहीं एक युवती ने कहा कि दुबई का नजारा बेहद शानदार था और समुद्र के ऊपर उड़ान का अनुभव रोमांच से भर देने वाला रहा। यही कारण है कि मेले में आने वाला लगभग हर व्यक्ति इस हेलिकॉप्टर की सैर किए बिना वापस नहीं लौट रहा।

हेलिकॉप्टर में मोशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

इस हेलिकॉप्टर की खासियत इसकी मोशन टेक्नोलाजी है। स्क्रीन पर दिखने वाले दृश्य के अनुसार सीटें भी हल्का-हल्का हिलती हैं, जिससे उड़ान जैसा अनुभव मिलता है। साथ ही साउंड सिस्टम भी इतना दमदार है कि हेलिकॉप्टर की आवाज, हवा की सनसनाहट और समुद्र की लहरों की गूंज वास्तविक लगती है। कई लोग इसे देखकर हैरान रह जा रहे हैं कि तकनीक किस हद तक आगे बढ़ चुकी है।

Previous Post

दमोह और पन्ना में चार नए बांधों का सर्वे, केन–बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Next Post

दिल्ली: शाहदरा में घर के भीतर डबल मर्डर, पति-पत्नी की खून से सनी लाशें मिलीं

Related News

ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
भोपाल

भोपाल पुलिस कमिश्नर बदले: संजय कुमार ने संभाला कार्यभार

February 3, 2026
मध्यप्रदेश

‘हमेशा घूमते रहते हो…’ पिता की डांट से आहत 12वीं के छात्र ने दी जान, रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव; मातम में बदली खुशियां

January 26, 2026
Next Post

दिल्ली: शाहदरा में घर के भीतर डबल मर्डर, पति-पत्नी की खून से सनी लाशें मिलीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 5 2 5 5
Users Today : 32
Total Users : 15255
Views Today : 39
Total views : 27950
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:14 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.