●त्यौहारो के दौरान राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात प्लान
● 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक राजवाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस, कार आदि का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।
आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए राजवाड़ा क्षेत्र में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर. के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा बेहतर व्यवस्था हेतु यातायात पालन तैयार किया गया है।
यातायात पुलिस इंदौर द्वारा दिनाँक 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक राजवाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो, सिटी बस, कार आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
अतः दो पहिया/ चार पहिया वाहनों के लिए राजवाड़ा क्षेत्र के आसपास पार्किंग स्थल:-
● नगर निगम की तरफ से आने वाले वाहन एमजी रोड से फ्रूट मार्केट, कृष्णा पूरा छत्री स्थित न्यू पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
● संजय सेतु की तरफ से आने वाले वाहन- संजय सेतु, नन्दलाल पूरा, कृष्णा पूरा छतरी न्यू पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
● मच्छी बाज़ार तरफ से आने वाले वाहन- यशवंत रोड, नरसिंग बाजार चौक, मालगंज, मल्हार गंज थाना टि, गोवर्धन टेलर टी, सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए सुभाष चौक पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
● बड़ा गणपति की तरफ से आने वाले वाहन – बड़ा गणपति, मल्हार गंज थाना टी, गोवर्धन टेलर टी, सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए सुभाष चौक पार्किंग में पार्क करेंगे।
● गंगवाल की तरफ से आने वाले वाहन- बड़ा गणपति, मल्हार गंज थाना टी, गोवर्धन टेलर टी, सुभाष चौक पानी की टंकी होते हुए सुभाष चौक पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
◆ इन मार्गो से यातायात डायवर्जन किया जाएगा – मल्हारगंज थाना टी, छिपा बाखल गली, गोवर्धन टेलर तिराहा, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, महेश जोशी तिराहा, सुभाष चौक, इमली बाजार चौराहा, मालगंज चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, जी. सच्चिदानंद तिराहा, पीपली बाजार तिराहा, यशवंत रोड चौराहा, आडा बाजार चौक, मच्छी बाजार चौक, पंढरीनाथ मंदिर चौक, रेशम गली, नंदलाल पुरा चौक, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड, मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा
नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें, लोकपरिवहन वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करें, चार पहिया वाहन राजवाड़ा क्षेत्र में लाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन कर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग दें।
















Users Today : 37
Total Users : 15260
Views Today : 45
Total views : 27956
Who's Online : 1
Server Time : February 25, 2026 10:59 pm