इंदौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा — की नायब तहसीलदार और फाइनेंसर परिवार में मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
इंदौर। शहर के मालवीय नगर इलाके में एमआर-9 रोड पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील की नायब तहसीलदार हर्षा चौहान और एक स्थानीय फाइनेंसर राजेश भिडोरे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुँच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज की एफआईआर दर्ज कराई है।
एमआईजी थाना पुलिस के अनुसार, घटना 4 नवंबर 2025 की है।
राजेश भिडोरे ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था, जहाँ नगर निगम की जेसीबी मशीन खड़ी थी। इसी दौरान नायब तहसीलदार हर्षा चौहान अपने पति बलजीत चौहान के साथ पहुंचीं और जेसीबी हटाने को कहा।
राजेश ने कहा कि “जेसीबी नगर निगम की है, मेरी नहीं, इसे उसका ड्राइवर ही हटा सकता है।” इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
राजेश का आरोप है कि दोनों ने अभद्र भाषा में गाली-गलौज की और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने लगे। शिकायत में उल्लेख है कि बलजीत चौहान ने पास पड़ा पत्थर उठाकर सिर पर वार किया, जिससे राजेश को चेहरे और सिर पर चोटें आईं।
पुलिस ने राजेश भिडोरे की शिकायत पर हर्षा चौहान और उनके पति बलजीत चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
—
वहीं, दूसरी ओर नायब तहसीलदार हर्षा चौहान की शिकायत पर भिडोरे परिवार के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज किया गया है।
हर्षा चौहान ने पुलिस को बताया कि
मालवीय नगर गली नंबर 02 में नगर निगम द्वारा प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान राजेश मिडोरे से अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद हो गया।
पीड़िता के अनुसार, राजेश मिडोरे ने उसे मां-बहन की गालियां दीं और कहा कि “अपनी नेतागिरी अपने पास रखो, तुम मेरा मकान कैसे तुड़वा रहे हो।” जब उसने कहा कि अतिक्रमण नगर निगम हटा रहा है, तो राजेश मिडोरे और उसकी पत्नी वंदना मिडोरे तथा उनकी बेटी निक्की मिडोरे मौके पर आ गए और झूमाझटकी कर मारपीट की।
एमआईजी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और अब घटना के आधार पर जांच की जा रही है।















Users Today : 38
Total Users : 15261
Views Today : 46
Total views : 27957
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 11:26 pm