Wednesday, February 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट जबलपुर की मासिक बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व सामाजिक सेवा अभियानों की ... 🚨 रेलवे मालगोदाम से 11 लाख की ब्राउन शुगर जब्त, 5 NDPS मामलों वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल इंदौर में योग मित्र अभियान के तहत गर्भ संस्कार व प्रसव-पूर्व योग प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संप... ☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी” “जबलपुर में मानव अधिकारों की मजबूत आवाज़ — प्रशासन के साथ भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का ऐतिहासि... 33 साल की सेवा का सम्मान — अशोक वर्मा को ऐतिहासिक, भावभीनी विदाई भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पहल — अभिषेक नाहर की सेवा से समाज को मिला संबल सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

कौन हैं BJP उम्मीदवार रमा निषाद? जिन्हें माला पहनाने पर CM नीतीश कुमार ने कहा- ‘ई गजब आदमी है भाई’, पति-ससुर भी रह चुके हैं सांसद

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 22, 2025
in बिहार

बिहार में नामांकन दाखिल करने के बाद अब चुनाव रैलियों का दौर शुरू हो गया है. मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से एनडीए प्रत्याशी रमा निषाद को माला देने की जगह माला पहना देने की घटना की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. तेजस्वी यादव ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा भी नीतीश के हेल्थ पर फिर से सवाल खड़ा किया है. जिस महिला प्रत्याशी को नीतीश ने माला पहना दिया वो एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से नाता रखती हैं और कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुई हैं.

महिला प्रत्याशी को माला पहनाए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने X हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “वह सच में अजीब व्यक्ति हैं. अगर वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो फिर लिखी हुई पर्ची के जरिए भाषण क्यों पढ़ रहे हैं. वह ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं?” हालांकि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस घटना पर कहा, “क्या हम बेटियों को माला नहीं पहनाते?” क्या हम देवियों को माला नहीं पहनाते? इसे मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? अगर नीतीश कुमार ऐसा कर रहे हैं, तो इसमें क्या समस्या है? संजय झा पागल हो गए हैं.”

MLA का टिकट कटा, रमा को मौका

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में रमा निषाद को टिकट दिया था. बीजेपी ने मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक रामसूरत राय का टिकट काट दिया और रमा निषाद को मैदान में उतरने का मौका दिया. रामसूरत राय जो यादव समाज से नाता रखते हैं, उनकी जगह पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रामा निषाद को एनडीए से औराई सीट से उम्मीदवार बनाया गया.

हालांकि टिकट काटे जाने से पूर्व मंत्री रामसूरत राय पार्टी से नाराज हो गए. सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा, “मैंने पिछले चुनाव (2020) में औराई सीट पर 48 हजार मतों के अंतर से महागठबंधन के प्रत्याशी पर जीत हासिल की थी और यह वोटों के अंतर से के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी थी.” उन्होंने दावा किया कि पूरे 5 साल तक अपने क्षेत्र के लिए काफी काम भी किया.रामसूरत 2 बार के विधायक रहे हैं. वह 2010 के चुनाव में यहां से पहली बार विजयी हुए, 2015 में वह हार गए, लेकिन 2020 में वह फिर से विधायक चुने गए. लेकिन उनकी गुजारिश काम न आई और औराई क्षेत्र से रमा निषाद मैदान में एनडीए की ओर से चुनौती पेश कर रही हैं.

ताकतवर निषाद परिवार से नाता

रमा निषाद कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं. वह मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं. अजय को पिछले साल अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की ओर से टिकट नहीं दिया गया था, तो नाराजगी दिखाते हुए पार्टी छोड़ दी. फिर वह कांग्रेस में शामिल हो गए. वह कांग्रेस के टिकट पर मुजफ्फरपुर सीट से चुनाव लड़े लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा.

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अजय निषाद का बीजेपी से नाराजगी खत्म हो गई और वह फिर से बीजेपी में आ गए. उनकी पत्नी रमा कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुई हैं.

4 बार के सांसद ससुर जय नारायण

रमा निषाद के ससुर कैप्टन जय नारायण प्रसाद निषाद भी बिहार की सियासत के बड़े चेहरे रहे हैं. वह यही मुजफ्फरपुर क्षेत्र से लंबे समय तक सांसद रहे. वह मंत्री भी रहे. जय नारायण प्रसाद निषाद पहले जनता दल फिर राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के टिकट से 4 बार सांसद चुने गए थे.

उनके निधन के बाद बेटे अजय निषाद ने यह विरासत संभाली और 2 बार (2014 और 2019) बीजेपी के टिकट से सांसद चुन गए. लेकिन पिछले साल टिकट नहीं मिलने पर अजय ने पार्टी छोड़ दी, लेकिन अब वह बीजेपी में लौट आए हैं. पार्टी ने भी उनकी पत्नी रमा निषाद को औराई सीट से टिकट देकर उन पर फिर भरोसा जताया है.

Previous Post

दिवाली के बाद ‘ज़हरीली’ हुई हवा! देश के 10 शहर रेड जोन में, AQI सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंचा

Next Post

🏍️ इंदौर की ये लड़की 😱 — रात में बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट!

Related News

बिहार

खौफनाक: पत्नी का डांस करना पति को गुजरा नागवार, गुस्से में सिलबट्टे से कूच दिया सिर; मौके पर ही मौत

January 22, 2026
बिहार

भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने PK जनसुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, चुनाव में मिली हार

January 12, 2026
बिहार

JDU कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल, निशांत कुमार को पार्टी में शामिल करने की उठी मांग

December 28, 2025
बिहार

अल्पसंख्यक छात्रों को फायदा, बिहार में शिक्षा और आवास अब निःशुल्क

December 22, 2025
बिहार

बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप

October 30, 2025
बिहार

सनसनीखेज: ड्यूटी से लौट रहे ASI अनिरुद्ध कुमार का अपहरण कर गला रेता, सिवान की घटना से पुलिस महकमे में आक्रोश

October 30, 2025
Next Post

🏍️ इंदौर की ये लड़की 😱 — रात में बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट!

फॉलो करें

0 1 5 2 2 6
Users Today : 3
Total Users : 15226
Views Today : 3
Total views : 27914
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 5:06 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.