जबलपुर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा जबलपुर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान कमला नेहरू वार्ड के चेतराम की मंडिया से रानी तालाब क्षेत्र तक निकाला गया, जिसमें पान मसाला, गुटखा, तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से नागरिकों को अवगत कराया गया तथा नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया। अभियान में महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।
इस अवसर पर कमला नेहरू वार्ड के पार्षद उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्ति जैसे विषय पर निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाना आज की आवश्यकता है।
अभियान में प्रदेश प्रवक्ता सौंपा चटर्जी, संभाग अध्यक्ष अनीता दुबे, जिला अध्यक्ष धनराज सोनकर एवं ममता यादव, महामंत्री अर्चना यादव, तहसील अध्यक्ष नीलम गोटिया व रश्मि केवट सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार पांडे, कृष्णकांत पांडे, रेखा पटेल, सुनीता पटेल, रूपा दहियात एवं सरोज शर्मा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर देता है। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का संकल्प है कि हर गली-मोहल्ले तक जागरूकता पहुँचे। जबलपुर टीम का यह प्रयास प्रेरणादायक है।
जानकारी : भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी – भावेश नाहर द्वारा दी गई।

















Users Today : 5
Total Users : 15228
Views Today : 5
Total views : 27916
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 8:11 am