उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़ियों और कोचिंग टीम के सदस्यों ने बुधवार तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।
बता दें दो दिन पहले ही भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आए थे। उन्होंने एशिया कप में भारत की जीत तथा पूरी सीरीज में भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन के लिए भगवान महाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सभी में हर मैच में अच्छे प्रदर्शन और जीत के लिए प्रार्थना की।
भस्म आरती दर्शन का है विशेष महत्व
भगवान महाकाल की भस्म आरती दर्शन के लिए विदेश भी लोग उज्जैन पहुंचते हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में केवल महाकाल मंदिर में ही ये आरती की जाती है। अल-सुबह होने वाली भस्म आरती में भगवान महाकाल को भस्म से स्नान करावाया जाता है। इसके साथ ही पुजारियों द्वारा आरती की जाती है। इसके साथ ही मंदिर में भगवान के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके बाद से रात को होने वाली शयन आरती तक चलता है।
मंगलवार तड़के भस्म आरती में विवाद हुआ
जानकारी अनुसार मंगलवार तड़के भस्म आरती में विवाद हुआ। बताया जाता है कुछ श्रद्धालु जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, अपने साथ हुए व्यवहार से नाराज नजर आए। उन्होंने व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है महिला मंदिर प्रशासन में शिकायत भी दर्ज कराना चाहती थी। मामला मंदिर प्रशासन के संज्ञान में आया है।
















Users Today : 34
Total Users : 15257
Views Today : 41
Total views : 27952
Who's Online : 0
Server Time : February 25, 2026 6:13 pm