श्री भगवान धन्वन्तरि जयंती का पूजन 18 अक्टूबर को
देवास। आयुर्वेद के जनक भगवान श्री धनवंतरी जयंती का पूजन अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन, देवास के तत्वाधान में 18 अक्टूबर, शनिवार को रखा गया है। पूजन का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे बजे अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन जिला शाखा, देवास के अध्यक्ष वैद्य श्री बंशीलाल वर्मा के निवास स्थान, 20 दोप्रदी नगर स्थित विजय ज्योति स्कूल के पास सम्पन्न होगा। महा सम्मेलन की और से समस्त आयुर्वेद चिकित्सको से नियत समय पर भगवान धन्वंतरि जी के पूजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया है। यह जानकारी सचिव जे.सी परिहार ने दी।








