Monday, August 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

कम हुआ Zudio का जादू, शेयर गिरा और ट्रेंट के 13,000 करोड़ रुपये डूबे

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 6, 2026
in व्यापार

जूडियो और वेस्टसाइड जैसे स्टोर को चलाने वाली कंपनी ट्रेंट के शेयरों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. खास बात तो ये है कि कंपनी के तिमाही नतीजों में रेवेन्यू में 17 फीसदी का ग्रोथ देखने को मिला है. उसके बाद भी कंपनी के शेयर क्रैश होते हुए​ दिखाई दिए. इसका मतलब है कि आम लोगों के बीच Zudio का जादू का कम होता दिखाई दे रहा है. आंकड़ों को देखें तो कंपनी के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा टूट गए. जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप को 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया. खास बात तो ये है कि टाटा ग्रुप के रिटेलर ने दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 5,220 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया है. आइए आपकाे भी बताते हैं कि आखिर ट्रेंट के शेयर किस लेवल पर कारोबार कर रहे हैं.

ट्रेंट के शेयरों में बड़ी गिरावट

बीएसई पर टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों पर बात करें तो ट्रेंट के शेयर में कारोबारी सत्र के दौरान 8.32 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का शेयर 4,060.65 रुपए प्रति शेयर पर आ गया. जबकि सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर कंपनी का शेयर 7.49 फीसदी की गिरावट के साथ 4,097.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वैसे कंपनी का शेयर 4219.90 रुपए पर ओपन हुआ था. जबकि ए​क दिन पहले कंपनी का शेयर 4,429.45 रुपए पर बंद हुआ था.

कंपनी को 13 हजार करोड़ का नुकसान

कंपनी के शेयरों में गिरावट आने की वजह से मार्केट कैप में भी ​बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, तो कंपनी का मार्केट कैप 1,57,461.39 करोड़ रुपए था. जो मंगलवार को घटकर 1,44,351.01 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में कारोबारी सत्र के दौरान 13,110.38 करोड़ रुपए की कमी आ गई. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है. जिसकी वजह से कंपनी वैल्यूएशन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

जूडियो और वेस्टसाइड के स्टोर में इजाफा

शेयरों में गिरावट का प्रमुख कारण जूडियो और वेस्टसाइड ऑपरेटर की ग्रोथ में कमी का अनुमान है. जिसकी वजह से निवेशकों ने कंपनी के शेयर में मुनाफावसूली की है. तिमाही के दौरान 48 ज़ूडियो स्टोर और 17 वेस्टसाइड आउटलेट जोड़ने के बावजूद, कंपनी की सेल्स में इजाफा करने में नाकाम रही है. यहां तक कि इस दौरान सेल्स में कमी देखने को मिली है. खास बात तो ये है कि कंपनी का स्टोर खोलने का सिलसिला तेजी से जारी है. वित्त वर्ष 2026 के 9 महीनों में, वेस्टसाइड ने कुल 30 नए स्टोर जोड़े, जबकि वित्त वर्ष 2023-2025 के दौरान औसतन केवल 16 स्टोर ही खुले थे. ज़ुडियो का विस्तार और भी आक्रामक रहा है, हालांकि इस तिमाही में उम्मीद से कम स्टोर खुले. इस साल अब तक, ज़ुडियो ने 89 स्टोर जोड़े हैं, जबकि वित्त वर्ष 2025 में कुल 220 स्टोर खुले थे. वहीं, वेस्टसाइड ने पिछले वित्त वर्ष के 16 स्टोरों की तुलना में 30 स्टोर खोले हैं.

Previous Post

भारत में एंट्री: लंदन की कंपनी लाएगी नए हेडफोन और स्मार्टवॉच

Next Post

ईरान में सरकार बचाने के लिए खामेनेई ने पेश किया 600-600 रुपए का प्रोत्साहन

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

ईरान में सरकार बचाने के लिए खामेनेई ने पेश किया 600-600 रुपए का प्रोत्साहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 9 3 8 2
Users Today : 14
Total Users : 19382
Views Today : 14
Total views : 32833
Who's Online : 0
Server Time : August 24, 2026 10:59 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.