आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में इस महीने की तीन तारीख की रात को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. मृतक व्यक्ति की पहचान गोल्ला अहोबिलम के रूप में की गई थी. गोल्ला अहोबिलम की हत्या जिले के असपारी मंडल के डोडागुंडा और थोगरगल्लू गांव के बीच की गई थी. असपारी पुलिस हत्या के इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. असपारी के सीआई गंगाधर ने अपने टीम के साथ मिलकर इस मामले को सुलझा लिया.
पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा किया है. गोल्ला अहोबिलम की हत्या उसकी पत्नी गंगावती के प्रेमी ने की. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम बसप्पा है. अहोबिलम दो साल पहले परिवार के साथ असपारी मंडल के थोगरगल्लू गांव से कर्नाटक के यादगिरी जिले के वडिगेरी तालुका के रत्नाडिगी गांव में आकर बस गया था.
















Users Today : 0
Total Users : 17628
Views Today :
Total views : 30851
Who's Online : 0
Server Time : June 26, 2026 12:05 am