Saturday, November 7, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर–दाहोद रेल लाइन: टीही–धार ट्रैक पर स्पीड ट्रायल सफल, आदिवासी अंचल में जल्द दौड़ेगी ट्रेन लाड़ली बहनों का इंतजार बढ़ा: 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से खाते में आएगी किस्त, CM मोहन यादव करेंग... भोपाल के 200 साल पुराने मंदिर में विराजे हैं यमदेव: नरक चतुर्दशी पर होता है दीपदान, चढ़ाया जाता है छ... निपानिया जाट में अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी 4 युवकों से भरी कार, ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित ... 'जमकर फोड़ें पटाखे, 3 दिन में कोई पहाड़ नहीं टूटेगा': इंदौर में दीपावली पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बड़ा फैसला: 'पटियाला पैग' समेत 4 गानों की प्रस्तुति पर लगी रो... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध: पुलिस ने जारी की चेतावनी, हो सकता है गंभीर ... देवास पुलिस में दीपावली का तोहफा: 5 पुलिसकर्मी बने सहायक उप निरीक्षक (ASI), SP आदित्य मिश्रा ने दी ब... सीहोर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर बांटी खुशियां, मिठाई वितरण कर लिया आशीर्वाद इंडोरामा सेक्टर-03 में महिला के साथ धक्का-मुक्की, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहु...

‘ये तो मणिपुर के लोगों का अपमान है’, PM मोदी के दौरे पर कांग्रेस ने क्यों उठाए सवाल?

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 7, 2025
in देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर जाने वाले हैं. वहां हुई हिंसा के बाद पहली बार पीएम मोदी का दौरा होने वाला है. इस पर तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कांग्रेस और शिवसेना ने उनके इस दौरे पर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस ने कहा कि 29 महीनों के बाद पीएम अपने इस दौरे में वहां केवल 3 घंटे का समय बिताने वाले हैं. ये तो मणिपुर के लोगों का ही अपमान है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री की 13 सितंबर को प्रस्तावित मणिपुर यात्रा का उनके समर्थक स्वागत कर रहे हैं, लेकिन वह राज्य में लगभग 3 घंटे ही बिताएंगे. उन्होंने लिखा जी हां, सिर्फ 3 घंटे. इतनी जल्दबाजी में की गई इस यात्रा से उन्हें क्या हासिल होने की उम्मीद है?

जयराम ने आगे लिखा कि यह दरअसल राज्य के लोगों का अपमान है, उन्होंने 29 लंबे और कष्टदायक महीनों तक उनका इंतजार किया है. 13 सितंबर को प्रधानमंत्री असल में मणिपुर की जनता के प्रति अपनी बेरुखी और असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए, मणिपुर में नहीं आएंगे.

Jairam Ramesh

जयराम रमेश ने साधा पीएम के दौरे पर निशाना

अब पर्यटन का समय हो गया इसलिए जा रहे- संजय राउत

कांग्रेस से पहले शिवसेना (UBT) नेता सांसद संजय राउत ने कहा कि मणिपुर जा रहे हैं तो बड़ी बात क्या है? प्रधानमंत्री हैं, दो तीन साल के बाद जा रहे हैं. जब मणिपुर जल रहा था, हिंसा भड़क रही थी तब जाने की हिम्मत नहीं की. अब प्रधानमंत्री पद से मोदी जी के जाने का समय हो गया है तो वहां पर्यटन करने जा रहे हैं.

संसद में उठा था मणिपुर का मुद्दा

मणिपुर में और वहां भड़की हिंसा को लेकर विपक्ष लंबे समय से सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है. यह मामला संसद में भी उठाया गया था.विपक्ष ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा था कि उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है. अब जब पीएम मोदी मणिपुर जानें वाले हैं तो इससे पहले एक बार फिर विपक्ष ने हमला बोलना शुरू कर दिया है.

हिंसा में मारे गए 260 से ज्यादा लोग

मणिपुर में हिंसा भड़के हुए 29 महीनों से ज्यादा का समय हो चुका है. इतने समय बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा हो रहा है. यहां मेइती और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग ने इस संघर्ष को हवा दी थी. जिसका कुकी और अन्य आदिवासी समुदाय विरोध करते हैं.

इसी साल फरवरी में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था. हाल ही के संसद सत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन को आगे बढ़ा दिया है.

राष्ट्रपति शासन के बाद हालात कुछ हद तक सामान्य हुए हैं. सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस ने लूटे गए हजारों हथियारों में से करीब 3,000 हथियार बरामद भी किए हैं. गृह मंत्री अमित शाह पहले ही मणिपुर का दौरा कर चुके हैं. हालांकि यहां समय-समय पर छिटपुट हिंसा अब भी देखने को मिलती रहती है.

Previous Post

बिहार SIR: चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

Next Post

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की एक फोटो से बवाल, AAP क्यों कह रही- दिल्ली में फुलेरा पंचायत जैसी सरकार

Related News

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove_bg":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
देश

सीहोर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाकर बांटी खुशियां, मिठाई वितरण कर लिया आशीर्वाद

November 7, 2026
कन्नौद

हर घर दिवाली अभियान के तहत स्कूली बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, पटाखे, फुलझड़ियां, कपड़े एवं खाद्य सामग्री वितरित कर बांटी खुशियां

November 5, 2026
उज्जैन

दीपावली के पावन अवसर पर IHRCT ने अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल उज्जैन के 50 बसों के चालक, परिचालक, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को मिठाई और पटाखे वितरित कर मनाई खुशियां

November 5, 2026
जबलपुर

अनाथ बच्चों की सहायता के लिए आगे आया IHRCT परिवार, राशन सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

October 31, 2026
देश

साउथ कैरोलिना न्यूक्लियर लैब में हादसा, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाई गई आग पर काबू

October 29, 2026
देश

F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट्स को गिराने के लिए ईरान की घातक ‘358’ मिसाइल तैनात, युद्ध के नए समीकरण

October 29, 2026
Next Post

दिल्ली CM रेखा गुप्ता की एक फोटो से बवाल, AAP क्यों कह रही- दिल्ली में फुलेरा पंचायत जैसी सरकार

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)