Wednesday, August 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

जेवर एयरपोर्ट से खुलेंगे नौकरी के द्वार… इन लोगों की बढ़ेगी डिमांड, मिलेंगी हजारों जॉब्स

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 23, 2025
in दिल्ली/NCR

जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपनी एडवांस तकनीक और आधुनिक सुविधाओं के साथ दुनिया के मानचित्र में अपनी अलग पहचान बनाने को बेताब है. एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख सामने आ चुकी है और विमान यहां से टेकऑफ को तैयार हैं. पहले विमान की उड़ान के साथ ये एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने का तमगा हसिल कर लेगा. इस एयरपोर्ट को जहां इसकी खासियत अलग बनाती है तो वहीं एयरपोर्ट शुरू होने के साथ आने वाले रोजगार इसे खास बनाते हैं. एक अनुमान के मुताबिक इस एयरपोर्ट के पूरी तरह से संचालित होने के बाद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 15 लाख लोगों को नौकरी मिलने का अनुमान है.

एविएशन ऑपरेशंस से टर्मिनल ऑपरेटर्स

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की शुरुआत होने के साथ ही यहां पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जरूरत होगी. इसके साथ ही विमानों को हवा में नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित एटीसी ऑफिसर और टेक्नीशियन की जरूरत होगी. ये सभी न केवल विमान की हवाई निगरानी करेंगे बल्कि इनके ऊपर ही विमान के टेक ऑफ से लैंडिंग तक की पूरी जिम्मेदारी होगी. हवाई सफर शुरू होने के साथ ही विमान की साफ सफाई और रखरखाव के लिए ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ की भी काफी जरूरत होगी. इसके साथ ही लोडिंग और अनलोडिंग, बैग हैंडलिंग के लिए स्टाफ की जरूर होगी. ऐसे में जेवर एयरपोर्ट पर बैगेज हैंडलर से रैंप ऑपरेटर की तुरंत जरूरत होगी.

कार्गो हैंडलिंग और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट

5,845 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 80 एकड़ में विशाल कार्गो टर्मिनल बनाया जा रहा है. ये देश का सबसे बड़ा कार्गो हब होगा. कार्गो हब बड़ा होने के कारण कार्गो हैंडलिंग और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट के भी कई पद भरे जाएंगे. इसके साथ ही कार्गो हैंडलर, लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर, वेयरहाउस मैनेजर और कोल्ड स्टोरेज ऑपरेटर जैसे पदों पर रोजगार मिलेगा.

फूड कोर्ट, दुकान और रेस्तरां में स्टॉफ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. इसमें फूड कोर्ट, अलग-अलग तरह की दुकानों और रेस्तरांमें शेफ, सेल्स स्टाफ से लेकर कैशियर तक की जरूरत होगी. इसके साथ ही रिटेल और हॉस्पिटैलिटी मैनेजर की भी जरूरत होगी. एयरपोर्ट से बाहर की बात करें तो होटलों और गेस्ट हाउस की मांग बढ़ने से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी नौकरियों की भरमार होगी. इनमें होटल मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट और हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए भी कई पद भरे जाएंगे.

कस्टम्स और इमिग्रेशन सर्विसेज

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट डोमेस्टिक के साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमान भी उड़ान भरेंगे. ऐसे में कस्टम्स और इमिग्रेशन सर्विसेज की तुरंत जरूरत होगी. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कस्टम्स ऑफिसर और इमिग्रेशन ऑफिसर की जरूरत होगी. यही नहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस स्टेशन और फायर ब्रिगेड की भी तैनाती होगी. इसके लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार दिया जा सकता है.

एयरपोर्ट ऑपरेशंस मैनेजर और पायलट

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते ही एयरपोर्ट ऑपरेशंस मैनेजर की जरूर होगी. इन्हें टर्मिनल संचालक और सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही नए पायलटों और फ्लाइट अटेंडेंट्स की भी जरूरत होगी. वहीं पूरे एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और निजी सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी. एयरपोर्ट पर यात्रियों के दबाव को देखने, सुरक्षा और स्क्रीनिंग स्टाफ की भी जरूरत होगी.

इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट मैनेजर

एयरपोर्ट के निर्माण और विस्तार के साथ ही सिविल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियनकी डिमांड भी बढ़ जाएगी. एयरपोर्ट पर जैसे जैसे विमानों और यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे रनवे से लेकर टर्मिनल तक के रखरखाव के लिए स्टॉफ की जरूरत होगी. ऐसे में टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियनऔर प्लंबर जैसे कुशल श्रमिकों की मांग होगी. एयरपोर्ट के डिजिटल सिस्टम, जैसे चेक-इन कियोस्क, सिक्योरिटी सिस्टम, और नेटवर्किंग के लिए आईटी प्रोफेशनल्स के लिए नौकरियों के अवसर मिलेंगे.

Previous Post

Donald Trump के लिए US पुलिस ने रोका फ्रांस के राष्ट्रपति का काफिला, यूएन मीटिंग में पहुंचे थे मैक्रों

Next Post

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

फॉलो करें

0 1 9 4 7 1
Users Today : 29
Total Users : 19471
Views Today : 30
Total views : 32925
Who's Online : 0
Server Time : August 26, 2026 3:20 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.