राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां सुबह के वक्त एक महिला ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी. आस-पास के लोगों ने जब ये देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. फायर सर्विस की टीम संग पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, गोताखोरों की मदद से महिला को तलाशा जा रहा है. यमुना नदी में इस वक्त पानी ज्यादा है और बहाव भी तेज है. ऐसे में पुलिस को रेस्क्यू करने में मुश्किल हो रही है.
सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाकों और वजीराबाद को जोड़ता है. यह ब्रिज दिल्ली की शान माना जाता है. यहां पर्यटक भारी तादाद में घूमने के लिए आते हैं. मगर बुधवार सुबह महिला के इस तरह अचानक नदी में कूद जाने से यहां हड़कंप मच गया. फिलहाल, इस जगह पुलिस तैनात है. नदी में कूदी महिला को ढूंढा जा रहा है.
















Users Today : 0
Total Users : 19483
Views Today :
Total views : 32938
Who's Online : 0
Server Time : August 27, 2026 12:13 am