दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने मिलकर 3 राज्यों में छापेमारी की और एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया. पिछले दो दिनों से चल रहे ऑपरेशन के दौरान ISIS के 5 आंतकियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से दो आतंकियों को दिल्ली से और एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया है. आतंकियों के पास से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ.
दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान नाम से हुई है, जो मुंबई के रहने वाले हैं. रांची से गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान दानिश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे.
















Users Today : 42
Total Users : 19440
Views Today : 43
Total views : 32893
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 11:00 pm