Monday, May 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

धोखेबाज लिव-इन-पार्टनर का खूनी खेल: गर्लफ्रेंड की हत्या कर नदी में फेंकी लाश, फिर ट्रेन में रख दिया मोबाइल, उसके बाद जो हुआ…

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 21, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका संग लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था. मगर उसका किसी और युवती से भी अफेयर चल रहा था. गर्लफ्रेंड को इसकी भनक लगी तो उसने प्रेमी से झगड़ा किया. गुस्से में प्रेमी ने फिर अपनी ही प्रेमिका का मर्डर कर डाला, जो उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी.

आरोपी ने फिर शव को सूटकेस में भरकर दोस्त की मदद से करीब 100 किलोमीटर दूर यमुना नदी में फेंक दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, शव अभी बरामद नहीं हो सका है. पुलिस ने बताया कि कानपुर देहात के सुजनीपुर गांव निवासी विजयश्री की 20 वर्षीय बेटी आकांक्षा उर्फ माही बर्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती थी. कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती फतेहपुर जनपद के बिदंकी क्षेत्र के हरीखेड़ा गांव निवासी सूरज उत्तम से हुई थी. धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और तीन महीने पहले आकांक्षा ने बर्रा का रेस्टोरेंट छोड़कर सूरज के कहने पर हमीरपुर रोड स्थित कान्हा रेस्टोरेंट ज्वाइन कर लिया. इसके बाद दोनों ने हनुमंत विहार में किराए पर मकान लेकर लिव-इन में रहना शुरू कर दिया.

दूसरी गर्लफ्रेंड का चल गया पता

21 जुलाई को आकांक्षा को सूरज के किसी और युवती से संबंधों की जानकारी हुई. इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. रात करीब 10.30 बजे जब वे कमरे पर लौटे तो कहासुनी इतनी बढ़ी कि हाथापाई होने लगी. इसी दौरान सूरज ने गला दबाकर आकांक्षा की हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने दोस्त जाफरगंज निवासी आशीष को बुलाया. दोनों ने शव को सूटकेस में भरा और बाइक से ले जाकर चिल्ला पुल से यमुना नदी में फेंक दिया.

गर्लफ्रेंड का फोन ट्रेन में छोड़ा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद सूरज लगातार आकांक्षा के मोबाइल से उसके परिवार को संदेश भेजकर उन्हें गुमराह करता रहा. यहां तक कि पकड़े जाने के डर से उसने फोन को ट्रेन में छोड़ दिया. कई दिन तक बेटी से बात न होने पर परिवार ने सूरज से संपर्क साधा, लेकिन उसने टरका दिया. थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे, मगर शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. बाद में 1090 वूमेन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद 8 अगस्त को हनुमंत विहार थाने में अपहरण का मुकदमा लिखा गया.

सख्ती से पूछताछ में उगला राज

लगातार दबाव और पैरवी के बाद पुलिस ने जांच तेज की. काल डिटेल और लोकेशन की पड़ताल में सामने आया कि घटना वाले दिन से तीन दिन तक आकांक्षा और सूरज के मोबाइल की लोकेशन एक ही जगह रही थी. दोनों के बीच लगातार बातचीत भी हुई थी. इसी आधार पर पुलिस ने सूरज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली. पुलिस ने उसे और उसके साथी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि, अभी तक मृतका का शव नहीं मिला है. पुलिस शव की तलाश में लगी हुई है.

Previous Post

मान सरकार की एम्बुलेंस सेवा – हर हाल में जनता की जान बचाने के लिए तत्पर

Next Post

आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

फॉलो करें

0 1 6 8 3 6
Users Today : 6
Total Users : 16836
Views Today : 6
Total views : 29792
Who's Online : 0
Server Time : May 25, 2026 12:23 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.