Wednesday, August 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

मेरी फोटो के साथ पोस्टर लगाने की गुस्ताखी न करें… दिल्ली CM रेखा गुप्ता की दो टूक

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 23, 2025
in दिल्ली/NCR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर दिल्ली सरकार सेवा पखवाड़ा चला रही है. 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस 15 दिनों के सेवा पखवाड़े में 75 जन सुविधाओं को शुरू किया जा रहा है. इसी के अंतर्गत मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद शालीमार बाग में रिंग रोड पहुंची और झाड़ू लगाई, कूड़ा बीना. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोस्टर चिपकाकर शहर को गन्दा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत और चेतावनी दी.

सफाई अभियान के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता अभियान एक लगातार करने वाला काम है. यह एक दिन का या कुछ घंटे का ड्राइव नहीं है, यह हम सब भारतीयों को समझना होगा कि यह शहर हमारा है. मैं देख रही हूं, यहां-वहां तंबाकू के पाउच, पानी की बोतल, और दौने पत्तल पड़े हैं. भंडारा करके हम वहीं छोड़ देते हैं. पोस्टर चिपके हुए हैं. यह सब इस शहर को गंदा कर रहे हैं और एक दिन 1 घंटे की स्वच्छता से कुछ नहीं होना है. यह लगातार करने वाला काम हैं.

हजारों लोगों ने किया पार्टिसिपेशन

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज हमने रिंग रोड की ड्राइव ली है और पूरी रोड पर हर जगह दिल्ली के लोग स्वच्छता अभियान चला रहे हैं. हजारों लोगों ने इसमें आज पार्टिसिपेशन किया है और मैं सोचती हूं कि यह सारा का सारा ड्राइव और यह काम लगातार करने वाला है. उन्होंने कहा कि ये काम संस्थाएं, RWA, जनप्रतिनिधि अधिकारी के साथ-साथ हर व्यक्ति के लिए करने वाला काम है. अगर ऐसा होता है, तभी हमारा शहर साफ-सुथरा रह पाएगा.

पोस्टर लगाकर शहर को न करें गंदा: सीएम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरा सभी दिल्ली वासियों से निवेदन है कि कृपया करके वॉल राइटिंग और पोस्टर लगाकर शहर को गंदा ना करें. इसकी वजह से हमारा शहर लगातार गंदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि विशेषकर कर नेताओं से मेरा अनुरोध है कि कृपया करके कम से कम मेरी फोटो के साथ कोई पोस्टर लगाने की गुस्ताखी न करें. मैं हाथ जोड़कर आप लोगों से निवेदन कर रही हूं. किसी भी डिफेसमेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अधिकारियों को भी समझना पड़ेगा और जनता को भी सहयोग करना पड़ेगा. दिल्ली की ओर से यह स्वच्छता अभियान निरंतर चलेगा.

रामलीला और दुर्गा पूजा में स्पीकर की समय सीमा बड़ी

दिल्ली सरकार ने रामलीला और दुर्गा पूजा पंडाल में स्पीकर इस्तेमाल करने की समय सीमा 10 से 12 बजे तक करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं हमेशा यही देखती थी कि हमारे हिंदू उत्सवों को दिक्कत होती थी, क्योंकि रामलीला कभी 10 बजे खत्म नहीं हो सकती, और दुर्गा पूजा कभी 10 बजे तक खत्म नहीं हो सकती. जब गुजरात में डांडिया रात भर चल सकता है, और जब बाकी राज्यों में इवेंट रात भर हो सकते हैं, तो दिल्ली वालों का क्या कसूर है? इसीलिए इस बार हमने रात 12 बजे तक की परमिशन सभी रामलीला, दुर्गा पूजा, और सांस्कृतिक धार्मिक उत्सव को दी है. ईश्वर की कृपा हम सब पर बनी रहे.

15 दिन 75 सेवाओं का संकल्प

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह लगातार सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे विकास कार्य हैं. रोजाना हम दिल्ली की जनता को कुछ ना कुछ समर्पित कर रहे हैं. 15 दिन 75 सेवाएं, ऐसा हमारा संकल्प था. इसी श्रृंखला में आज इंटर इंटरस्टेट बस जो कि एक समय में बिल्कुल बंद हो गई थी, आज से हम वह दोबारा शुरू कर रहे हैं.

Previous Post

पंजाब सरकार का “मिशन चढ़दी कला” बनेगा बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत

Next Post

विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को नौकरी में मिले छूट… सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

Related News

दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो का नया तोहफा: 9.91 KM लंबा कॉरिडोर और 9 नए स्टेशन; अब ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

January 26, 2026
दिल्ली/NCR

दिल्ली में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग! यमुना में अमोनिया बढ़ने से कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप, 50% तक घटी पानी की सप्लाई

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

WhatsApp पर आए ‘ई-चालान’ के मैसेज से रहें सावधान! एक क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता, दिल्ली में बड़ा खुलासा

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

फिरोजाबाद में भीषण एनकाउंटर: IPS और दारोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला शातिर जानू ढेर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

January 24, 2026
दिल्ली/NCR

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

January 23, 2026
दिल्ली/NCR

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो का तोहफा! सुबह 3 बजे से शुरू होगी सर्विस, पार्किंग को लेकर भी DMRC ने जारी किया बड़ा प्लान

January 23, 2026
Next Post

विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को नौकरी में मिले छूट… सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

फॉलो करें

0 1 9 4 7 4
Users Today : 32
Total Users : 19474
Views Today : 33
Total views : 32928
Who's Online : 1
Server Time : August 26, 2026 4:50 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.