दिल्ली के धौला कुआं में रविवार को सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया है. गुरुद्वारा से लौटते समय BMW ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया. नवजोत सिंह की पत्नी घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में कई सवाल भी उठ रहे हैं और ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
नवजोत की 21 साल पहले संदीप कौर से शादी हुई थी. 2 सितंबर को ही दोनों की शादी की सालगिराह थी और दोनों ने अपने बेटे के साथ मिलकर सालगिरह मनाई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 13 दिन बाद उनके परिवार की ये खुशियां मातम में बदल जाएंगी. 16 सितंबर को नवजोत सिंह और संदीप कौर के इकलौते बेटे नवनूर सिंह का बर्थडे भी है, लेकिन इससे पहले ही उनके घर में इतना बड़ा हादसा हो गया.
















Users Today : 22
Total Users : 19420
Views Today : 23
Total views : 32873
Who's Online : 0
Server Time : August 25, 2026 11:38 am