इंदौर में किरायदारों और कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने वालों पर 13 पुलिस केस, दिल्ली धमाकों के बाद सभी क्षेत्रों में जांच शुरू,
1. किराएदार और कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई
2. होटल संचालकों पर भी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
3. मकान मालिकों को भी मामले में आरोपी बनाया गया
4. पुलिस द्वारा पहले ही एडवाइजरी जारी कर दिए थे निर्देश
5. दिल्ली धमाके के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
इंदौर में 8 थानों की पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से लापरवाही करने वालों पर 13 प्रकरण दर्ज
एडिशनल डीसीपी इंदौर राजेश दंडोतिया ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चल रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी है और इसी के तहत इंदौर में पिछले कुछ घंटे में ही पुलिस ने निरंतर कार्रवाई करते हुए 13 ऐसे प्रकरण दर्ज किए, जिसमें कर्मचारी और किराएदारों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। यह कार्यवाही आठ थाना क्षेत्र में की गई है।














Users Today : 1
Total Users : 15262
Views Today : 1
Total views : 27958
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 1:04 am