Tuesday, June 9, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

3 की मौत… दुकानें-बसें बहीं, बस अड्ढा जलमग्न; हिमाचल के मंडी में बारिश से तबाही

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 16, 2025
in हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पहाड़ों पर आफत की बारिश आई है. मंडी जिले में मूसलधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. पिछले 24 घंटों से जारी तेज बारिश ने नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ा दिया है. निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में देर रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने तीन जिंदगियां लील लीं. मृतकों में दो महिलाएं और आठ माह का मासूम बच्चा शामिल हैं.

उपमंडल अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते इलाके में कई जगह भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने की सूचना मिल रही है. प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार को तुरंत राहत सामग्री और अस्थायी आवास की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को गंभीरता से लें और संवेदनशील क्षेत्रों से फिलहाल दूर रहें. बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, परिवार गहरी नींद में था.

धर्मपुर में बस अड्डा जलमग्न

धर्मपुर में देखते ही देखते पानी का सैलाब बाजार और बस अड्डे में घुस गया. धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह जलमग्न हो गया है. वहां खड़ी कई बसें पानी में बह गईं. बाजार की दर्जनों दुकानें और स्टॉल भी बहाव की चपेट में आ गए. लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया और सारा सामान बर्बाद हो गया.

मंडी में कई जगह सड़कें टूट गई हैं. भारी बारिश और बाढ़ के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है. आपदा प्रबंधन टीम को मौके पर भेजा गया है, लेकिन खराब मौसम के चलते राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं. प्रशासन ने बताया कि अभी तक आधा दर्जन लोगों के लापता होने की सूचना है. इनकी तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी हुई हैं.

धर्मपुर के अलावा मंडी के अन्य हिस्सों में भी बारिश ने तबाही मचाई है. कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क टूट गया है. छोटे-छोटे पुल बह गए हैं और सड़कें मलबे से भर गई हैं. मंडी-कुल्लू हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. यात्रियों को घंटों रास्ते में फंसा रहना पड़ा.

बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त

लोगों का कहना है कि इस बार बरसात ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अचानक आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जिन परिवारों की दुकानें और मकान पानी में डूब गए, वे अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं. सोशल मीडिया पर आई तस्वीरें और वीडियो हालात की गंभीरता बयां कर रहे हैं. धर्मपुर बाजार पूरी तरह बर्बाद नजर आ रहा है. चारों तरफ टूटी दुकानों का मलबा, बह चुके वाहन और कीचड़ ही दिखाई दे रहा है. लोग रो-रोकर अपने नुकसान का दर्द बयां कर रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ते तापमान की वजह से पहाड़ों में ऐसी आपदाओं की आवृत्ति बढ़ गई है. लगातार हो रही मूसलधार बारिश पहाड़ों के लिए खतरे की घंटी साबित हो रही है. फिलहाल प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है और अलर्ट जारी किया है. लेकिन तबाही के ये डरावने दृश्य साफ बता रहे हैं कि पहाड़ों पर बारिश की मार अभी थमी नहीं है.

Previous Post

ओवैसी ही नहीं… पूरे देश में कट्टर मुस्लिम दलों से कांग्रेस क्यों बना रही है दूरी?

Next Post

मुंह में मारी गोली, सिर ईंट से कूचा… गोरखपुर में पशु तस्करों ने की छात्र की हत्या; एक अपराधी को बचाने में एसपी-थानेदार जख्मी

Related News

हिमाचल प्रदेश

कुल्लू-मनाली में ट्रैफिक का नरक: 300 मीटर की दूरी 5 घंटे में हुई पूरी, थक-हारकर पैदल ही होटलों की ओर भागे पर्यटक

January 26, 2026
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल न्यू ईयर धमाका: नालागढ़ में थाने के पास ब्लास्ट, इमारतों को नुकसान

January 1, 2026
हिमाचल प्रदेश

जनता को सुविधा, सरकार को नुकसान! रस्मार्ट बस सेवा से रोज़ हो रहा ₹20 लाख का घाटा, सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा

October 29, 2025
हिमाचल प्रदेश

BJP की धमकी पूरी! लैंड रेगुलराइजेशन बिल पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

October 28, 2025
हिमाचल प्रदेश

फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज बयान: ‘BJP ने हमें राज्यसभा सीट के लिए डील ऑफर की थी, जिसे हमने ठुकरा दिया

October 25, 2025
हिमाचल प्रदेश

J-K राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने कांटे की टक्कर में मारी बाजी, कहाँ से आए वो 4 रहस्यमय वोट? सियासत में भूचाल

October 25, 2025
Next Post

मुंह में मारी गोली, सिर ईंट से कूचा… गोरखपुर में पशु तस्करों ने की छात्र की हत्या; एक अपराधी को बचाने में एसपी-थानेदार जख्मी

फॉलो करें

0 1 7 2 6 5
Users Today : 3
Total Users : 17265
Views Today : 3
Total views : 30431
Who's Online : 0
Server Time : June 9, 2026 4:58 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.