Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा

‘मैं तुम्हारे मुंह पर तेजाब फेंकूंगा’, TMC नेता ने BJP विधायक को क्यों दी धमकी?

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 7, 2025
in देश

पश्चिम बंगाल में टीएमसी पार्टी के मालदा जिले के अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी एक बार फिर अपने तीखे बयानों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. बख्शी ने बीजेपी विधायक के मुंह में तेजाब डालने की धमकी दी है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने बीजेपी, सीपीआई (एम) और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर काटने की धमकी दी थी.

टीएमसी नेता बख्शी ने यह टिप्पणी शनिवार शाम को एक सभा को संबोधित करते हुए की, जिसका आयोजन उनकी पार्टी की ओर से बाकी राज्यों में “बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों पर अत्याचार” के विरोध में किया गया था.

बख्शी ने क्यों दी BJP विधायक को धमकी

अपने भाषण में, बख्शी ने बीजेपी विधायक शंकर घोष पर हमला बोला, हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया. बिना नाम लिए उन पर बख्शी ने निशाना साधा. विधानसभा में घोष की ओर से बंगाल के प्रवासी मजदूरों को “रोहिंग्या” या “बांग्लादेशी” बताने वाली पिछली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए, बख्शी ने कहा:

“जो बेशर्मी से कहते हैं कि बंगाल के 30 लाख प्रवासी मजदूर जो बाहर काम करते हैं, वो बंगाली नहीं हैं… वे रोहिंग्या हैं, बांग्लादेशी हैं. मैंने तब भी कहा था और आज भी कह रहा हूं – अगर मैं तुमसे यह दोबारा सुनूंगा, तो मैं तुम्हारे मुंह में तेजाब डालकर तुम्हारी आवाज जलाकर राख कर दूंगा. तुम्हें पता होना चाहिए कि यह पश्चिम बंगाल है. हम बंगाली तुम्हें बोलने की जगह नहीं देंगे. मैं तुम्हारा चेहरा तेजाब से जला दूंगा.”

उन्होंने लोगों से “बीजेपी के झंडे फाड़ने” और जिले में पार्टी का सामाजिक बहिष्कार करने का आग्रह किया. इस टिप्पणी की बीजेपी ने तुरंत निंदा की और टीएमसी पर धमकी और हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

बीजेपी ने किया पलटवार

मालदा उत्तर से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि इस तरह की धमकियां राज्य चुनावों से पहले टीएमसी पार्टी की हताशा को सामने रखती हैं. उन्होंने कहा, यह टीएमसी की संस्कृति है. उनका काम लोगों को डराना-धमकाना है. मालदा में अब इस तरह के बयान लगातार आ रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अक्सर खबरों में बने रहने के लिए ऐसी बातें कहते हैं. अगले विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार का डर उनके लिए काम कर रहा है.

बीजेपी ने मालदा में भी विरोध प्रदर्शन किया है, जहां मुर्मू ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर झूठे पुलिस मामले दर्ज किए जाने के आरोप के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया.

सीएम की चेतावनी के बाद बयान

बख्शी का यह ताजा बयान टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद आया है, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के नेताओं को अपमानजनक या भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है. आगामी राज्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों का आकलन करने के लिए हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में, सीएम ममता बनर्जी ने नेताओं को याद दिलाया था कि गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है.

Previous Post

पुलिस स्टेशन में 200 से ज्यादा गाय, झारखंड का ये थाना कैसे बना गौशाला?

Next Post

खुद को पत्नी कैसे साबित करे पूजा? पति की हुई थी ब्लड कैंसर से मौत, ससुरालवालों ने कर दिया बेदखल, बोले- ये तो मेरी बहू ही नहीं

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

खुद को पत्नी कैसे साबित करे पूजा? पति की हुई थी ब्लड कैंसर से मौत, ससुरालवालों ने कर दिया बेदखल, बोले- ये तो मेरी बहू ही नहीं

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)