Tuesday, September 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु... मध्यप्रदेश में IHRCT ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी सुभाष चंद्र दुबे बने प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को उज... डायल-112 एवं बागली पुलिस की तत्परता से टावर पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे ।

भारत-पाकिस्तान मैच का जबरदस्त विरोध, सड़कों पर शिवसेना, तोड़ी जा रहीं टीवी

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 14, 2025
in देश

एशिया कप 2025 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है. इस मैच को लेकर पूरे देश में विरोध देखने को मिल रहा है. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच होने जा रहा है. तमाम राजनीतिक दल इस मैच के विरोध में उतर आए हैं. मैच का प्रसारण को रोकने के लिए उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना सड़को पर उतर गई है.

शिवसेना (UBT) आज मुम्बई सहित महाराष्ट्र में इस मुद्दों पर आंदोलन कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाएं सिंदूर भेज रही हैं. इसके साथ ही शिवसेना बीसीसीआई को चंदा जमा करके पैसे भेजने के लिए 2 अलग अलग संदूक लेकर सड़कों पर घूम रही है.

शिवसेना यूबीटी ने अश्विनी वैष्णव सूचना प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर आज के मैच के प्रसारण को रोकने की मांग की है. शिवसेना का कहना है कि खून बहाने वाले पाकिस्तान से अगर व्यापार नहीं तो खेल क्यों? खून और खेल साथ क्यों? मुंबई में मैच के विरोध में क्रिकेट प्रेमियों ने टीवी तोड़ दी है. यहां एक साथ 5 टीवी तोड़ी हैं. लोगों ने कहा कि आज का मैच ही हम नहीं देखेंगे. बाकी जो टीवी पर देखेंगे उन्हें भी कहेंगे मैच न देखे.

ओवैसी ने कहा मैच रोकने की नहीं हिम्मत

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी से मेरा सवाल है कि क्या आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या तुम्हारी बेटी मारी जाती तब भी क्रिकेट खेलते? 26 नागरिकों की कीमत जरूरी या क्रिकेट का पैसा?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #BoycottINDvPAK

इंडिया पाकिस्तान मैच को लेकर देशभर में विरोध देखने को मिल रहा है. हर कोई इस मैच को रद्द कराने की मांग कर रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #BoycottINDvPAK ट्रेंड कर रहा है. इसके साथ ही #PahalgamTerroristAttack भी ट्रेंड कर रहा है. लोगों का कहना है कि उन लोगों के साथ मैच नहीं होना चाहिए, जिन्होंने हमारे अपनो को मारा है.

देश के लिए काला दिन – अशोक पंडित

भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने मैच पर अपना विरोध जताया है. उन्होंने इसे देश के लिए काला दिन बताया और आयोजकों पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हम इतने असंवेदनशील नहीं हो सकते हैं. हमारे क्रिकेटरों को इतनी शर्म आनी चाहिए.

हम अपने भारतीय क्रिकेटरों के साथ खड़े हैं- गोपाल राय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा, “भारत हमेशा जीता है और भारत हमेशा जीतेगा. पहलगाम में जिस तरह से निर्दोष लोग मारे गए, उसका बदला हमारे प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान से लिया. कुछ लोग मैच का विरोध कर रहे हैं, लेकिन विश्व हिंदू रक्षा परिषद का मानना है कि अगर हम नहीं खेलेंगे तो दुनिया को कैसे पता चलेगा कि भारत में पाकिस्तान को एक ही बार में हराने की क्षमता है.. हम अपने भारतीय क्रिकेटरों के साथ खड़े हैं…”

सौरभ भारद्वाज ने फूंका पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पुतला

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पुतला फूंका है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में अपने पतियों को खोने वाली हमारी महिलाओं का यह घोर अपमान है, फिर भी हमारा केंद्रीय नेतृत्व भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच आयोजित करने जा रहा है.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के व्यवसायी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने लोगों से मैच का बहिष्कार करने की अपील की है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर पीड़ित परिवारों की भावनाओं की अवहेलना करने का आरोप लगाया है.

Previous Post

बादल छाए रहेंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं…. दिल्ली में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम; UP-बिहार में IMD का अलर्ट

Next Post

आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल के मुश्किल दिनों तक… पीएम मोदी और अमित शाह ने ऐसे दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल के मुश्किल दिनों तक… पीएम मोदी और अमित शाह ने ऐसे दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)